पंचायत चुनाव : पानीपत इसराना तथा मडलौडा ब्लाकों के निकाले ड्रा
BOL PANIPAT ,29 सितंबर। आगामी ग्राम पंचायत चुनावों के लिए वीरवार को एसडीएम विरेन्द्र ढूल की अध्यक्षता में बीसी-ए श्रेणी हेतु पानीपत, इसराना तथा मडलौडा खंड में सार्वजनिक तौर पर ड्रा निकाले गये। इस दौरान पानीपत खंड के सरपंच पद हेतु ड्रा में कुल 35 ग्राम पंचायतों में से तीन ग्राम पंचायतों भैसवाल,काबड़ी (पुरूष) तथा खोतपुरा (महिला) के बीसी-ए श्रेणी पद पर ड्रा निकले। इसी कड़ी में पानीपत खंड में पंचायत समिति के कुल 29 वार्डों में से वार्ड नंबर 15,25 (पुरूष) तथा 26 (महिला) बीसी-ए श्रेणी के लिए ड्रा निकले।
एसडीएम वीरेन्द्र ढूल ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी कड़ी में वीरवार को इसराना खंड के बीडीपीओ कार्यालय में सार्वजनिक तौर पर बीसी-ए श्रेणी के लिए ड्रा निकाले गये। उन्होंने बताया कि इसराना खंड की कुल 32 ग्राम पंचायतों में से बीसी-ए श्रेणी के लिए काकोदा ,परढाना ( पुरुष ) तथा ङिङवाडी (महिला) के लिए ड्रा निकाला गया। इसी प्रकार पंचायत समिति के कुल 25 वार्डों में से वार्ड नंबर 2 और 15 पुरुष के लिए तथा वार्ड नंबर 6 महिला के लिए ड्रा निकाला गया। एसडीएम ने बताया कि आज मडलौडा खंड की पंचायत समिति के लिए कुल 27 वार्डों का भी बीसी-ए श्रेणी के लिए ड्रा निकाला गया। जिनमें वार्ड नंबर 11,19 तथा 23 में महिला बीसी-ए का ड्रा निकला। उन्होंने बताया कि मडलौडा खंड में आज बीसी-ए श्रेणी के लिए सरपंच पद का ड्रा तकनीकी कारणों से नहीं निकल पाया, जिसको जल्द ही आगामी दिनों में निकाला जायेगा। इस अवसर पर बीडीपीओ पानीपत खंड ऋतु लाठर, बीडीपीओ मडलौडा रामफल तथा बीडीपीओ इसराना जितेन्द्र शर्मा सहित सभी सबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहें।

Comments