स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बनी हाइड्रोजन ट्रेन : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन से बदलेगी रेल यात्रा की तस्वीर: शहरी विधायक प्रमोद विज
हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ नई तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश की बड़ी उपलब्धि: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ
हरियाणा बना ऐतिहासिक शुरुआत का साक्षी, प्रधानमंत्री मोदी के विजन को मिला नया आयाम
हाइड्रोजन ट्रेन से विकसित भारत की रफ्तार होगी तेज
आर्य पीजी कॉलेज सभागार में लाइव प्रसारण के दौरान गूंजीं तालियां
जनप्रतिनिधियों ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
BOL PANIPAT , 17 जुलाई। स्थानीय आर्य पीजी कॉलेज सभागार में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना के जींद रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को शुभारंभ करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर उपस्थित गण मान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत हरियाणा से होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह केवल नई रेल सेवा नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे की ओर तेजी से बढ़ रहा है और रेलवे में हो रहा यह परिवर्तन आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने स्मृति चिन्ह देकर मंत्री और अन्य प्रशासनिक अधिकारी ने विशिष्ठ अतिथियो का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में विकास योजनाओं को अभूतपूर्व गति मिली है। आयुष्मान भारत, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और कौशल विकास जैसी योजनाओं ने लोगों का जीवन बदला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा भी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी भेंट कीं।
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन भारत की तकनीकी क्षमता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आधुनिक परिवहन व्यवस्था को नई पहचान देगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा को इस ऐतिहासिक परियोजना की सौगात मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।
समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन विकसित भारत के संकल्प को नई गति देने वाली परियोजना है। इससे भारत विश्व के उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है जो भविष्य की स्वच्छ ऊर्जा आधारित रेल तकनीक का नेतृत्व कर रहे हैं।
हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन केवल एक रेल परियोजना नहीं बल्कि भारत की वैज्ञानिक क्षमता, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। यह नई तकनीक देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगी और रेलवे के माध्यम से विकास एवं संस्कृति को जोड़ने का कार्य करेगी।

मेयर कोमल सैनी ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के विकास में नया अध्याय जोड़ने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है और यह परियोजना भविष्य की स्वच्छ एवं आधुनिक परिवहन व्यवस्था की मजबूत नींव बनेगी।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि आज का दिन हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का दिन है। भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ नई तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकें। उन्होंने सभी नागरिकों को इस उपलब्धि की बधाई दी।
जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, वैज्ञानिक सोच और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का सशक्त उदाहरण है।
जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने कहा कि जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा। यह परियोजना विकसित हरियाणा और विकसित भारत के सपने को साकार करने वाली ऐतिहासिक पहल है, जिससे यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को पूरे ध्यान से सुना तथा विभिन्न अवसरों पर तालियां बजाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ. किरण सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री , संसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments