Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


पोस्टर मेकिंग ऑन लैब सेफ्टी प्रतियोगिता में साहिल ने प्रथम सोनाक्षी ने द्वितीय और  जीनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी स्नातकोतर  महाविद्यालय, पानीपत में रसायन विभाग की केमिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में बी. एस. सी. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग ऑन लैब सेफ्टी प्रतियोगिता करवाई  गई | इस प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया |

विभागाध्यक्षा प्रो. रंजना शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम विद्यार्थियों में लैब सेफ्टी के नियमो का पता चलता  है जिससे वो लैब में कार्य करते वक्त सजग रहेंगे और सही तरीके से लैब के नियमो का पालन भी करेंगे | कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि  प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों में आत्म विश्वास व उत्साह बढ़ता है, साथ ही ये प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के कौशल का भी विकास करती है |

प्रतियोगिता में साहिल ने प्रथम, सोनाक्षी ने द्वितीय और  जीनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | प्रतियोगिता के विजयी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र पदान किए गए | प्रतियोगिता में डॉ. मोहम्मद ईशाक व डॉ. विक्रम कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई | गतिविधि का सञ्चालन प्रो. इरा  गर्ग व प्रो. सिमरन ने किया |

Comments