Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(पी.जी.) कॉलेज के 9 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी रोड स्थित आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट और करियर गाइडेंस इकाई एवं मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ई-कॉमर्स कंपनी सिटी मॉल द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कराया गया। इस ड्राइव में विभिन्न कोर्स के कुल 9 विद्यार्थियों का 2.5 – 3 लाख सालाना के पैकेज  पर चयन हुआ।

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा-आज के दौर में अपने विद्यार्थियों को रोज़गार से जोड़ना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास हेतु लिए गए सभी पहलों का परिणाम है। हम अपने चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

चयनित विद्यार्थी बीए, बी.एस. सी., बी.कॉम कोर्सेस के हैं जिनके नाम इस प्रकार  हैं-

1- अभिषेक

2- राजन

3- अंकित

4- आशीष

5-गौतम

6- सुशील

7-परमजीत

8- राहुल

9- उज्ज्वल

यह विद्यार्थी सिटी मॉल  कंपनी में बिज़नेस डेवलपमेन्ट एग्जीक्यूटिव के पद पर चयनित हुए हैं जहाँ वे कंपनी के ग्रोथ में योगदान देंगे। इस अवसर पर प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस इकाई की ऑफिसर डॉ अर्पणा गर्ग ने कहा – विद्यार्थियों ने अपने स्किल्स  का  बेहतर प्रदर्शन किया और अपने लिए रोज़गार सुनिश्चित किया, यह हमारे लिए अभिप्रेरणा है और हमारे इकाई द्वारा विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेन्ट हेतु किये गए पहल का परिणाम भी । मैं कंपनी के प्रतिनिधियों  आशानंद, कार्तिक, योगेश, प्रणव, सुमित का धन्यवाद करती हूँ।

 इस कार्यक्रम के संचालन में मेधा संस्था से पीयूष, विवेक, नेहा, शाहिद और प्लेसमेंट इकाई से प्रो अजयपाल, प्रो पवन, डॉ शर्मिला , प्रो निशा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments