आई.बी.(पी.जी.)महाविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस.
BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित स्थानीय आई. बी. (पी.जी.) महाविद्यालय में एन.सी.सी इकाई, एन.एस एस इकाई और यूथ रेड क्रॉस क्लब की तरफ से 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कॉलेज गर्वनिंग बॉडी महासचिव एल एन मिगलानी , परमवीर ढींगरा , युधिष्ठिर मिगलानी , रवि गोसाई, कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग, स्टाफ सदस्यों और एन.एस.एस एवं एन.सी.सी के विद्यार्थियों द्वारा देश का तिरंगा झंडा कॉलेज के प्रांगण में लहराकर पूरे धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने अपने संदेश में बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्रमुख इमारतें और स्थान को तिरंगे की रोशनी से बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी का उत्सव हर साल मनाया जाता है ताकि हमारी आज की पीढ़ी के बच्चे यह जान सके कि भारत को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों को कितने संघर्षों का सामना करना पड़ा। प्रो. खुशबू और डॉ नरवीर ने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवक और एनसीसी कैडेट पिछले दो दिनों से तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं ताकि समाज के अन्य हित धारकों को भी जागरूक किया जा सके। डॉ (लेफ्टिनेंट) राजेश ने छात्रों से सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। डॉ जोगेश ने कहा कि तिरंगा फहराने के बाद तिरंगे को ठीक से मोड़ना और अगले साल के लिए सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर डॉ प्रवीण कुमार, डॉ निधान सिंह, डॉ शर्मिला यादव, आदि भी उपस्थित रहे।

Comments