Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


शहीद भगत सिंह यूथ क्लब ने एक गरीब कन्या की शादी में जरूरी सामान दिया और आर्थिक सहयोग किया। 

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 12, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : शहीद भगत सिंह यूथ क्लब पानीपत द्वारा लगातार सामाजिक कार्य किए जा रहे है, पिछले गत दिनों विकलांग को व्हीलचेयर दी गई तो आज एक गरीब कन्या की शादी में जरूरी सामान व आर्थिक सहायता की गई। क्लब के प्रधान अविनाश मलिक ने कहा सूचना मिली की ज्योति कालोनी में एक परिवार रहता है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है जिसकी बेटी का कुछ दिन बाद विवाह है जैसे ही उन्हें पता चला उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर ही पहुंचकर बेड, अलमारी, कपड़े, बर्तन व अन्य सामान दिए गए।

क्लब की महिला विंग अध्यक्ष रजनी बेनीवाल ने कहा कि सामाजिक संस्था होने का मतलब समाज में रहने वाले प्राणियों की मदद करने से है। चाहे वह किसी भी रूप में क्यों न की गयी हो। गरीब कन्या के विवाह में सहयोग करने से बड़ा पुण्य का काम और क्या होगा। इस मौके पर संस्था के फाउंडर गोपी सरपंच, मोहित मलिक, सदस्य विशाल खोखर , युवराज बालियान, अमृत खेड़ा, मनीष खोखर आदि टीम सदस्य मौजूद रहे।

Comments