Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो ने परीक्षाओं को लेकर किया देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL Politics , at June 3, 2022 Tags: , , , ,

राजकीय कॉलेज के गेट पर इनसो ने जलाया केयूके वाईस चांसलर का पुतला

कॉलेज परीक्षांए 70% पाठयक्रम में से हो- देशवाल

BOL PANIPAT :-03-06-2022, पानीपत:-   छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) कॉलेजों में शुरु होने वाली परीक्षाओं को लेकर लगातार एक्टीव मूड में होकर शुरु होने वाली परीक्षाओं को लेकर विरोध कर रहा है क्योंकि ये परीक्षा बगैर पाठयक्रम पुरा किए बिना शुरू होने जा रही है इसी के विरोध में आज इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छात्र देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज सैक्टर 18 के गेट पर इक्कठा होकर केयूके वाईस चांसलर सोमनाथ सचदेवा के खिलाफ नारेबाज़ी कर उनका पुतला जलाया आज सुबह 9 बजे ही कॉलेज के गेट पर छात्र इक्कठा होने शुरु हो गए थे लगभग 1 घंटा परीक्षाओं को लेकर छात्रों ने कॉलेज गेट पर नारेभाजी कर भवाल मचाया और जमकर केयूके विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल नारेबाज़ी करते रहे

90 दिन का होता है सैमेस्टर

इनसो छात्र नेता ने बताया की एक सेमेस्टर 90 दिन का होता है लेकिन छात्रों को सेमेस्टर पूरा हुए बिना केयूके द्वारा परीक्षाओं का शेडयूल जारी कर दिया गया है जब पाठयक्रम पूरा ही नहीं है तो परीक्षा कैसी? पानीपत के एसड़ी , आर्य ,आईबी कॉलेज और सभी राजकीय कॉलेजों समेत सभी ऐडिड कॉलेजों में परीक्षाओं का २ोडयूल जारी कर दिया गया है जबकि इन कॉलेजों में छात्रों की कक्षा 15 अप्रैल को शुरु हुई थी जिसको अभी सिर्फ आज तक 46 दिन हुए है तो पाठयक्रम पूरा कैसे होगा 16 जून जिस दिन छात्रों की परीक्षांए शुरू होने जा रही है तब तक भी सैमेस्टर पूरा नहीं होगा तब तक सिर्फ कक्षा लगते 60 दिन होंगें तो चाहिए 90 दिन तो पाठयक्रम पूरा कैसे होगा इसलिए छात्रों की झ्स समस्या पर तुरंत केयूके को ध्यान देना चाहिए

30% पाठयक्रम की मिले छूट

इनसो छात्र नेता ने बताया की इनसो चाहती है की कॉलेज परीक्षांए 70 % पाठयक्रम से हो और 30% पाठयक्रम की छूट दी जाए क्योंकि छात्रों का पाठयक्रम पूरा नहीं हुआ है इनसो चाहती है ना तो हमारा मकसद व्यवस्था खराब करना है और न परीक्षाओं को लेट करवाना है इनसो का मकसद जब छात्रों की कक्षा ही नहीं लगी तो परीक्षा कैसे हो इसको लेकर है क्योंकि जितना पाठयक्रम हुआ परीक्षा भी उसी मे से हो

80% छात्रों का पाठयक्रम अधूरा

इनसो छात्र नेताओं ने बताया की पानीपत के सभी ऐडिड और राजकीय कॉलेजों में अभी तक लगभग 80% छात्र छात्राओं का पाठयक्रम अधूरा है और परीक्षाएं 16 जून से शुरु होने जा रही है तो छात्रों को भविष्य का ङर सताने लगा की वे परीक्षांए कैसे दे पांएगे क्योंकि अभी तक छात्रों को पूरा पाठयक्रम कॉलेजों द्वारा नहीं पढाया गया है

इनसो अब करेगी बड़ा आंदोलन

इनसो छात्र नेताओं ने बताया की काँलेजों में शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर इनसो जल्द बड़ा प्रदर्शन करने की रुप रेखा तैयार करने जा रही हैं छात्र संगठन इनसो कॉलेजों के छात्र नेताओं से लगातार सम्पर्क साधने में लगी हैं अगले आने वाले 3-4 दिन में कॉलेजों के गेटों पर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है जिसकी जिम्मेदारी केयूके प्रशासन की होगी

कई यूनिवर्सिटी दे चुकी छूट

इनसो छात्र नेताओं ने बताया की प्रदेश की कई यूनिवर्सिटी अपना परीक्षाओं को लेकर दिया गया शेडयूल वापिस लेकर छात्रों को परीक्षाओं में छूट दे चुकी है उनको देखते हुए केयूके ने भी पाठयक्रम पूरा ना होने के कारण परीक्षाऔ में छूट दी जांए जीजेयू हिसार, सीबीएलयू भिवानी आदि कई यूनिवर्सिटी ने छात्रों के हितों पर ध्यान रखते हुए परीक्षाओं में भारी छूट दी है

इस अवसर पर अभिषेक रावल,रोहित शर्मा, ऋषि राठी , विशाल , योगी सिंह, नन्हा गुज्जर , बलकेश, नंदा शर्मा, जयवीर रोड़ , अवतार,दीपक कोहंढ आदि छात्र मौजूद थे

Comments