लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को अवैध देसी पिस्तौल उपलब्ध करवाने वाले आरोपी से गहनता से की पुछताछ।
BOL PANIPAT : 10 फरवरी 2022, किरयाना व फ्रुट दुकान संचालक पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को अवैध देसी पिस्तौल उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने की गहनता से पुछताछ।
आरोपी रोहित उर्फ बच्ची निवासी झट्टीपुर समालखा एक अन्य वारदात के संबध में पानीपत जेल में बंद था।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया 16 सितंबर 2021 की देर शाम समालखा के चुलकाना रोड पर किरयाना दुकान संचालक विनोद सिंगला व फ्रुट दुकान संचालक नीशु उर्फ बिल्लू पर अज्ञात बदमाश पिस्तौल से गोली चला जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। उक्त मामला पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के संज्ञान में आते ही उन्होने आरोपियों की पहचान करने व जल्द से जल्द काबू करने की जिम्मेवारी सीआईए-थ्री पुलिस टीम को सौपी थी। सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने विभिन्न पहलुओं पर गहनता से छानबीन करते हुए महज 3 दिन के दौरान की वारदात का पर्दाफास करते हुए 8 आरोपियों को वारदात में प्रयोग किये 4 अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू किया गया था। आरोपियों की पहचान शिवम उर्फ राजा निवासी चुलकाना, मोहित निवासी बलींयाली भिवानी, अमन उर्फ अमनी व रोहित उर्फ जाटराम निवासी अलेवा जीन्द, विशाल उर्फ अण्डा, आशु, लोकेश उर्फ लुकी व दीपक निवासी समालखा पानीपत के रूप मे हुई थी।
पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी रोहित उर्फ जाटराम से खुलाशा हुआ था की वारदात में प्रयोग किया एक अवैध देसी पिस्तौल वइ अपने दोस्त रोहित उर्फ बच्ची पुत्र हरपाल निवासी झट्टीपुर समालखा से लेकर आया था।
इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया आरोपी रोहित उर्फ बच्ची को सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने बुधवार को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। गहनता से पुछताछ करने के बाद रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी रोहित उर्फ बच्ची को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
उन्होने बताया आरोपी रोहित उर्फ बच्ची का पहले भी अपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ गुरूग्राम में जानलेवा हमला व अवैध हथियार रखने के संबध में अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज है वही लूट का प्रयास करने की वारदात के संबध में यूपी के गौतमबुध नगर में एक मुकदमा दर्ज है। इसी प्रकार अवैध हथियार रखने के संबध में रोहतक में एक मुकदमा दर्ज है। वही अपहर्ण कर रंगदारी मांगने सहित मारपीट करने की विभिन्न धाराओ के तहत पानीपत के थाना मतलोडा में एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी रोहित व उसके साथियों ने जूलाई 2020 में पानीपत रिफाईनरी में कंस्ट्रक्शन का काम कर रही कंपनी के आरसीएम मैनेजर अब्बूताहिर को अगवा कर मारपीट करते हुए रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त वारदात के संबध में सीआईए-थ्री पुलिस की टीम आरोपी रोहित उर्फ बच्ची को भोंडसी जेल कुछ दिन पहले प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई थी। पुछताछ के बाद रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी रोहित को माननीय न्यायालय में पेश कर पानीपत जेल भेजा गया था।

Comments