आर्य कॉलेज मे आयोजित हुआ अंर्तमहाविद्यालय काव्य पाठ और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
BOL PANIPAT – मंगलवार 2 सितंबर 2025, हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर महाविद्यालय मे हिन्दी साहित्य परिषद द्वारा अंर्तमहाविद्यालय स्तर पर हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया जिसमें काव्यपाठ और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी संकायों के विद्यार्थियों ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सभी के मन को मोह लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होनें हिंदी विभाग के सभी प्राध्यापकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदी विभाग द्वारा संचालित हिंदी साहित्य परिषद हर वर्ष हिंदी दिवस के उपल्क्षय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाती है। 14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उदेश्य विद्यार्थियों की तार्किक एवं रचनात्मक समझ का विकास करना है, और विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों से यह भी कहा विद्यार्थी प्रतिदिन पुस्तकालय में जा कर समाचार पत्रों के साथ-साथ साहित्यिक पुस्तकें भी अवश्य पढें।
हिंदी विभाग के प्रा. विजय सिंह ने बताया कि परिषद हर वर्ष 14 सितंबर हिंदी दिवस के विशेष अवसर पर श्रृंखलाबद् रूप में अनके साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन करवाती है और इसी क्रम में कल निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे-
काव्य पाठ में बीए प्रथम वर्ष से प्रीति ने प्रथम, विन्नी ने द्वितीय व मंजु ने तृतीय स्थान हासिल किया । वही बीजेएमसी प्रथम वर्ष से अंजली ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
भाषण में एम कॉम प्रथम वर्ष से दिव्या ने पहला, बीए प्रथम वर्ष से मीनू ने दूसरा, बीए द्वितीय वर्ष से मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया । वही बी ए तृतीय वर्ष के प्रियांशु ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
इस अवसर पर प्राध्यापक विजय सिंह, गोपाल मलिक, प्राध्यापिका डॉ शालिनी, कविता मलिक समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहें।

Comments