Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा पुलिस व ग्रामीण टीम के मध्य कबड्डी का रोचक मुकाबला.पुलिस हारी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 14, 2023 Tags: , , , , , ,

रस्साकशी में पुलिस ने बाजी मारी.

BOL PANIPAT , 14 जून। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत राजकीय विद्यालय ब्राह्मण माजरा के  स्कूल के बाहर मैदान में हरियाणा पुलिस व ग्रामीण टीम के बीच नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता हुई । उपायुक्त वीरेंद्र दहिया ने दोनों टीमों के साथ परिचय करते हुए मैच की शुरुआत कराई। हाफ टाइम तक  ब्राह्मण माजरा की टीम ने 13 व हरियाणा पुलिस ने तीन नंबर प्राप्त किए। कड़े मुकाबले के बाद ब्राह्मण माजरा की टीम ने 19 व हरियाणा पुलिस ने 7 अंक हासिल किए। जोरदार मुकाबले में ब्राह्मण माजरा की टीम विजई रही।
दोनों टीमों के बीच रोचक मुकाबला रहा अपनी-अपनी टीमों को जिताने के लिए पुलिस व ग्रामीणों ने जोरदार तरीके से खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। रोचक मुकाबले के तहत  ब्राह्मण माजरा की टीम ने पुलिस टीम को हराया।
मैच का लुफ्त उठाने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए दर्शक तालियां बजा रहे थे। इस मौके पर उपायुक्त वीरेंद्र कुमार, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, एसडीएम वीरेंद्र दुल, समालखा एसडीएम अमित कुमार, एडीसी वीना हुड्डा, सीटीएम राजेश कुमार सोनी, ब्राह्मण माजरा गांव की सरपंच मंजू रानी  मौजूद रहे।

Comments