Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा पुलिस व ग्रामीण टीम के मध्य कबड्डी का रोचक मुकाबला

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 3, 2023 Tags: , , , , ,

 रस्साकशी में पानीपत पुलिस ने तो कबड्डी में  गांजबड़ गांव की टीम ने मारी बाज़ी

BOL PANIPAT , 3 जून। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च विद्यालय गांजबड में हरियाणा पुलिस व ग्रामीण टीम के बीच कबड्डी का रोचक मुकाबला हुआ। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने दोनों टीमों के साथ परिचय कर मैच की शुरुआत करवाई।
दोनों टीमों के बीच रोचक मुकाबला रहा अपनी-अपनी टीमों को जिताने के लिए पुलिस व ग्रामीणों ने जोरदार तरीके से खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। रोचक मुकाबले के तहत ग्रामीण टीम ने पुलिस टीम को हराया।
मैच का लुफ्त उठाने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मध्य मुकाबले तक की हरियाणा पुलिस आगे रही। ड्रोन के माध्यम से पूरे मुकाबले को वाच किया जा रहा था। इस मौके पर ग्रामीणों के अलावा जिला प्रशासन के सभी अधिकारी भी मौजूद रहे। रस्साकशी का मुकाबला रोचक रहा इसमें हरियाणा पुलिस ने बाजी मारी विजेताओं को उपायुक्त ने ट्रॉफी प्रदान कर हौसला बढ़ाया।

Comments