Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(पी.जी.)महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 8, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. (पी.जी.) महाविद्यालय में “कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ” के संयुक्त तत्वाधान में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर महिला प्राध्यापिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्राध्यापिका मनीत कौर एवं सोनल ने नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।प्राध्यापिका रितिका जताना एवं आकांक्षा ने गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सरसता का संचार किया।एक से एक रंगारंग प्रस्तुति ने सबके मन को मोह लिया।

विभिन्न भारतीय संस्कृतियों की झलक ने सभी का मनोरंजन किया।मंच का संचालन प्राध्यापिका आकांक्षा एवं रितिका जताना ने किया।कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने अपने वक्तव्य में कहा भारतीय इतिहास का “महिला दिवस” से गहरा संबंध है।इस दिन दुनियाभर में महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाने,उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और लिंग के आधार पर भेदभाव को समाप्त करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया जाता है ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते तत्र रमंते देवता’ किंतु वर्तमान समय में नारी की स्थिति बेहद चिंताजनक है इसलिए भारतीय संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए नारी का सम्मान बहुत जरूरी है।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ किरण मदन जी ने कहा माता के रूप में नारी धरती पर सबसे पवित्रता रूप में है।मां को ईश्वर से भी बढ़कर माना गया है, क्योंकि मां ईश्वर की भी जननी है।किंतु बदलते समय में संतानों ने धन- लिप्सा व अपने स्वार्थ के कारण मां को सम्मान देना कम कर दिया है। इसलिए नई पीढ़ी को आत्मावलोकन कर मां को सम्मान देना चाहिए। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ. पूनम मदान जी ने कहा कि बच्चों में संस्कार भरने का काम मां के रूप में नारी द्वारा ही किया जाता है क्योंकि बच्चों की प्रथम गुरु मां ही होती है।इतिहास उठाकर देखें तो इतिहास में अनेक ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने श्रेष्ठ संस्कारों का बीजारोपण किया है।

भारतीय संस्कृति में भी महिलाओं को यथोचित सम्मान दिया जाता है अतः उसे उचित सम्मान दिया ही जाना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में डॉ. किरण मदन जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर सभी समिति सदस्यों को बधाई दी।इस अवसर पर डॉ. सीमा,डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. निधि, प्रो. करुणा सचदेवा,प्रो. रितिका,प्रो. आकांक्षा, प्रो.सुखजिंदर,प्रो. राहुल कुमार मौजूद रहे।

Comments