पर्यावरण का संरक्षण व शहर को साफ सुथरा रखना हमारी बड़ी जिम्मेदारी: उपायुक्त
-बैठक के दौरान 21 एजैण्डों पर चर्चा हुई
-डीसी ने आरओ पोल्यूशन को दिए डाई यूनिटों का निरीक्षण करने के निर्देश, किसी भी सूरत में गैर शोधित पानी ड्रेनों में ना जाए
-पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी बैठक में किया गया मंथन
BOL PANIPAT , 23 नवम्बर। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देश दिए कि वे पानीपत जिले में स्थित डाई यूनिटों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि डाई यूनिटों का गैर शोधित पानी ड्रेनों में ना जाये। यह बात उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीरवार को जिला सचिवालय में प्रदूषण नियंत्रण के सम्बंध में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी बड़ी जिम्मेदारी है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कौताही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उपायुक्त डॉ. दहिया ने अधिकारियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि वे साफ सुथरा व शुद्ध हवा वाला शहर चाहते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर सकते।
बैठक में उठा पार्किंग का मुद्दा
जीटी रोड स्थित बैंकों के सामने पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त ना होने के चलते आ रही परेशानी पर डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जिला योजनकार अधिकारी को निर्देश दिए कि वे ऐसी जगह तलाश करें जहां बैंक स्कवेयर स्थापित किया जा सके। उन्होंने इस बिल्डिंग में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
सडक़ के बीच व नालों से खम्बे हटाने के आदेश
बैठक के दौरान कुछ स्थानों पर बिजली के खम्बे सडक़ से सिफ्ट नही होने का मामला सामने आने पर डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को बैठक से ही फोन किया और सडक़ के बीच व नालों से बिजली के खम्बे सप्ताह भर में हटाने का आदेश दिया।
उद्योगपतियों ने अतिक्रमण और कूड़े का मामला उठाया
बैठक के दौरान उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने उद्योगपतियों से भी चर्चा की। उद्योगपतियों ने कई स्थानों पर अतिक्रमण और कूडे के ढेर लगे होने की बात रखी तो उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सम्बंधित अधिकारियों को उक्त समस्या का गम्भीरता से समाधान कने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को ताऊ देवी लाल पार्क की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत आहुजा, डीएफओ विजय लक्ष्मी, प्रदूषण विभाग के अधिकारी भूपेंद्र सिंह के अलावा एचएसआडीसी व कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Comments