शहर को साफ सुथरा रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया
-अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठïतापूर्वक करें निर्वहन
-अधिकारी जरूरतमंदो की समस्याओं का कार्यालय में करें निस्तारण.
BOL PANIPAT , 4 नवम्बर। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि शहर की साफ सफाई को लेकर हमें जिम्मेदारी पूर्वक अपनी डयूटी का निर्वहन करना होगा। शहर को प्रदूषण मुक्त करना उनकी प्राथमिकता है। इस पर कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि हमें इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी है।
उपायुक्त ने कहा कि हमें शहर की बेहतरी के लिए कार्य करना होगा जहां पर गंदगी की समस्या है उस पर ध्यान देकर शहर को गंदगी से निजात दिलानी होगी। निगम के अलावा हमारी अपनी भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि शहर की साफ सुथरा व सुंदर रखें। आम तौर पर देखने में आया है कि हम स्वयं ऐसे स्थानों पर गंदगी फैलाने से नहीं चुकते जहां से आवगमन ज्यादा रहता है जिससे आम व्यक्ति को भी परेशानी होती है।
उपायुक्त ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक किया जा रहा है। जहां जहां रस्ते बाधित है, सडक़े टूटी है वहां व्यवस्था बनाई जा रही है। उन्होंने आम व्यक्ति से आवहान किया कि वे भी शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें व शहर को स्वच्छ बनाएं व एक कदम स्वच्छता की ओर के सलोग्न को र्चितार्थ करें।
उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी समय पर अपनी सीट पर मौजूद रहें व लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर निदान करे। उपायुक्त ने बताया कि वे स्वयं भी 11 से 1 बजे तक लोगों को समस्याओं को सुनकर उसका निदान करते है। अधिकारियों को स्वयं भी 2 घंटे जनता को देकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

Comments