पाइट के आइटी छात्रों ने राजकीय स्कूल के बच्चों को प्रशिक्षित किया.
BOL PANIPAT : समालखा – पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी (पाइट) के आइटी विभाग के छात्रों ने पट्टीकल्याणा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया। स्कूल के बच्चों को वेब डेवलपमेंट के बारे में सिखाया। एक्सेल एवं माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल सहित करिअर में काम करने वाले सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग दी। पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने कहा कि तीन दिवसीय इस प्रशिक्षिण शिविर का उद्देश्य ये था कि सभी आधुनिक तकनीक को सीखें। समझें और आत्मविश्वासी बनें। राजकीय स्कूल के छात्रों को वेब डिजाइनिंग, एचटीएमएल और एक्सेल के उपयोग जैसे व्यावहारिक और जीवन उपयोगी कौशल सिखाए। स्कूल में इस पहल के समापन पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल धर्मपाल, पाइट आइटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. नीरज गुप्ता, पाइट से रश्मि मक्कड़, व अन्य शिक्षक मौजूद रहे। 25 छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments