योग कक्षा के अभ्यासियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस.
BOL PANIPAT : अग्रवाल भवन सेक्टर 24 में आज योग कक्षा के अभ्यासियों द्वारा गणतंत्र दिवस बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान की शुरूआत से हुई। तत्पश्चात छोटी बच्ची दिव्यांशी जिन्दल ने देशभक्ति गीत पर नृत्य कर सबको झूमने पर विवश कर दिया। तत्श्चात कई सारे प्रतिभागियों ने गीत, भाषण, भजन, संगीत, नृत्य के माध्यम से देशप्रेम के प्रति अपने उद्गार व्यक्त किये। तत्पचात योगगुरू राजबीर बेनीवाल ने कहा कि यह निशुल्क योगकक्षा पिछले कई सालों से अनवरत चलाई जा रही है जिसमें क्षेत्र के लोग योग कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ मन में देशसेवा और देशप्रेम के भाव को जगाना भी जरूरी है इसलिए योगकक्षा में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने आनन्दपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शिव राम गर्ग, सुरेश जिन्दल, विजय गोयल, योगराज खुराना, अनिल चावला, बिजराम, विपिन, धर्मपाल, जितेन्द्र जुनेजा, रमा नागपाल, ज्योति, वीना रहेजा, रंजीत, सहित बड़ी संख्या में बच्चे भी उपस्थित थे।

Comments