गुरु पर्व पर गौ माता के लिए सवामणि का आयोजन
BOL PANIPAT : राजस्थानी परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में श्री कृष्ण गौशाला में गुरु पर्व के अवसर पर गौ माता की सेवा हेतु सवामणि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने मिलकर गौ माता की सेवा करते हुए श्रद्धा और भक्ति का भाव प्रकट किया।
कार्यक्रम में संस्था सदस्य तिलक सपड़ा ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उनका जीवन हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और आपसी एकता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर गोसेवा एक पुनीत कार्य है और यह सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती।
सवामणि में पीडी चौधरी, राजेंद्र खुराना, बलदेव खुराना, सुमेर सिंह, तरुण सपड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने मिलकर गौ सेवा का संकल्प लिया।

Comments