काला आम मंडल का द्वि दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान सफलता पूर्वक संपन्न
BOL PANIPAT : 15 मार्च: पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहे हैं उसी कड़ी में सेक्टर 24 स्थित गुर्जर भवन में पानीपत ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले काला आम मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वि दिवसीय महा प्रशिक्षण अभियान शिविर आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
ये यह जानकारी मंडल प्रभारी ईश कुमार राणा नें दी।
ईश कुमार राणा ने बताया की मंडल अध्यक्ष गुरुदेव कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण वर्ग के सभी सत्र सफलतापूर्वक वी फलदाई रूप से संपन्न रहा ।
14 मार्च सुबह 9:00 बजे उद्घाटन सत्र आरंभ हुआ जिसमें दीप प्रज्वलन तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए।
ईश कुमार राणा में आगे बताया की प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति, विचारधारा,कार्य प्रणाली, पार्टी के इतिहास से अवगत करवाया गया।
साथ ही साथ ही पार्टी का विस्तार कैसे हो, बूथ पर हमारी तैयारी कैसे हो तथा सोशल मीडिया का इस्तेमाल संगठन के हित में कैसे करें इसका प्रशिक्षण दिया गया।
प्रथम सत्र के वक्ता पूर्व जिला महामंत्री रविंद्र भाटिया रहे जिन्होंने हमारे वैचारिक अधिष्ठान पर कार्यकर्ताओं को अपना वक्तव्य दिया। द्वितीय स्तर में जिला महामंत्री सुमित जगलान ने पार्टी के इतिहास व विकास पर प्रकाश डाला। तृतीय सत्र में एमिनेंट मेंबर सुनील परढाना ने कार्य विस्तार पर चर्चा की। चतुर्थ सत्र में वक्त के रूप में मंडल प्रभारी ईश कुमार राणा रहे उहोने संगठन की कार्य पद्धति से प्रशिक्षणर्थियों को अवगत करवाया।
पंचम सत्र की वक्ता प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता रहे उन्होंने केंद्र सरकार व प्रांतसरकार की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। ष्ठ सत्र में वक्त के तौर पर ऋषिपाल रावल रहे उन्होंने बूथ प्रबंधन के टिप्स दिए।एक विशेष सत्र को वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा नें भी सम्बोधित किया.
सभी प्रशिक्षणर्थियों ने रात्रि ठहराव शिविर में ही किया। रात्रि विश्राम के समय महिला कार्यकर्ताओ नें ईश्वर भक्ति के गीत गाकर भजन कीर्तन किया।
15 मार्च सुबह जागरण के समय उठकर सभी प्रशिक्षणार्थिओं ने योग प्राणायाम से शिविर की शुरुआत की। उसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता हरपाल ढांडा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।पौधरोपण कार्यक्रम के संयोजक भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी डा राजबीर आर्य रहे.
अंतिम सत्र में गुरु दत्त नें सोशल मीडिया का संगठन हित कैसे इस्तेमाल करें की जानकारी दी.
मंडल अध्यक्ष गुरुदेव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया उन्होंने सभी प्रशिक्षणर्थियों सभी वक्ताओं तथा व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं आभार व्यक्त किया उन्होंने कहाकी यह सब कार्यकर्ताओं की लगन से ही संभव पाया है।
मंच संचालन मंडल महामंत्री दीपक गोयल व कृष्ण दहिया नें किया।
शिविर प्रशिक्षणर्थिओं में पार्षद अश्वनी संधू, पार्षद सर्वेश शर्मा पार्षद अजीत प्रजापत,अजमेर मलिक, कवल सहारण, राजेश सरपंच रिसालू, मनोज सरपंच नींबरी काकू मलिक,ठाकुर कृष्ण राघव, उषा सैनी, सविता शर्मा , निधि, कोमल, राजबीर मलिक, राजू पहलवान तथा प्रमोद शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे.

Comments