Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता को पीट पीट कर की हत्या

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत में शुक्रवार रात कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता को पीट पीट कर हत्या करने मामला सामने आया है। कलयुगी बेटा पिता को लाठियों से तब तक पीटता रहा जब तक उनकी जान नहीं निकल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी के ही बेटे ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। मामले की शिकायत पुलिस को दी गयी। 

शिकायतकर्ता रमा रानी ने बताया कि वह जट्टा वाला चौतरा पटियाला पंजाब की रहने वाली है। हाल -फिलहाल उसके पिता मंगतराम वेद (65) पत्नी शारदा रानी, बेटे भाई प्रेम कुमार उर्फ राजू व पोते भव्य के साथ पानीपत के तहसील कैंप के जवाहर नगर में शिवालय मंदिर में रहते हैं।  बीती रात भाई प्रेम कुमार ने किसी बात को लेकर पिता के साथ झगड़ा किया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रेम ने पिता को जमीन पर गिरा कर डंडों से पीटा और उनकी हत्या कर दी। मां शारदा ने बचाव किया तो उसको भी डंडों से पीटा।   वहीं आरोपी की बहन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। 

Comments