दुर्घटना के दौरान प्राथमिक सहायता के ज्ञान से नुक्सान में लाई जा सकती है कमी: रैडक्रास सचिव, गौरव राम करण
दुर्घटना से बचाव हेतु प्राथमिक सहायता व सी.पी.आर. का ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति के लिये जरूरी: डी.टी.ओ., सैंटजॉन/रैडक्रास हरमेश चन्द
BOL PANIPAT , 29 मई। उपायुक्त एंव प्रधान, जिला रैडक्रास सोसाईटी डॉ0 विरेन्द्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन व हरियाणा रैडक्रास सोसाईटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिंगलानी तथा महासचिव डा0 सुनील कुमार के निर्देशानुसार तथा गौरव राम करण की अगुवाई में जी.टी. रोड़ स्थित रैडक्रास भवन, पानीपत में प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 150 युवक-युवतियों को प्राथमिक सहायता के महत्व व जरूरत के बारे में अवगत करवाते हुये दुर्घटनाग्रस्त व बीमार व्यक्तियों की सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया।
सचिव, रैडक्रास ने बताया रैडक्रास भवन, पानीपत में प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 150 युवक-युवतियों को रैडक्रास के जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द की देख-रेख में प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा या दुर्घटना के दौरान आमजन के नुक्सान को कम करने के लिये सडक़ सुरक्षा व प्राथमिक सहायता बारे जागरूक किया गया। इस दौरान हरमेश चन्द ने प्रतिभागियों को प्राथमिक सहायता के नियमों, सी.पी.आर., बहते हुए रक्त को रोकने की विधियों, टूटे हुई हड्डी को स्थिर करना, आगजनी के दौरान बचाव, रोगी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की विधियों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की और प्रतिभागियों को प्रैक्टीकल करके भी दिखलाया, जिसे सभी ने बड़ी लग्न के साथ सीखा।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को सी.पी.आर. विधि को प्रैक्टीकल डैमो करके दिखया गया, जिसे प्रतिभागियों ने बड़े चाव से सीखा। उन्होनें कहा कि आज के इस मशीनरी युग में सडक़ दुर्घटनाओं में जान के नुक्सान को कम करने के लिये आमजन को सडक़ सुरक्षा व प्राथमिक उपचार, सी.पी.आर का ज्ञान बहुत आवश्यक है, ताकि दुर्घटना में होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। प्रवक्ता कला भारद्वाज ने प्रतिभागियों को बेहोशी के दौरान उपचार, मिर्गी के दौरा पडऩे पर रोगी की सहायता तथा गले में कोई वस्तु फंस जाये, तो उससे निबटने बारे जानकारी प्रदान की गई।

Comments