भाजपा के गांव चलो अभियान में वैसर गांव पहुंचे कृष्ण लाल पंवार.
-मोदी सरकार की नीतियों से लोगों को हो रहा है योजनाओं का लाभ–पंवार
BOL PANIPAT : 11 फरवरी–राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पवार ने गांव वायसर में भाजपा के गांव चलो अभियान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों के कारण ही अंतोदय की भावना से काम किया जा रहा है। सरकार एक समान विकास करा रही है, यही कारण है कि विश्व में प्रधानमंत्री मोदी का बोलबाला है।
सांसद कृष्ण लाल पंवार के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फुलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने विश्व में भारत शान को बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि आज के समय में देश में ही हथियार और उपकरण बनाए जा रहे हैं और स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही संभव हो पाया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधान मंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह तथा महान किसान विज्ञानिक एम एस स्वामी नाथन को भारत रत्न देने की घोषणा कर किसानों का सम्मान किया है। इसके साथ ही पूर्व प्रधान मंत्री पी वी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की घोषणा कर विद्वता का सम्मान किया ।
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा प्रदान करते हुए आयुष्मान योजना को बनाया है जिससे हर आदमी अपने स्वास्थ्य को लेकर सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने पात्र लोगों से अपील की कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और अन्य पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी करें।

Comments