Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


हमें संत रविदास जी की शिक्षाओं पर चल कर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने चाहिए : सुखबीर मलिक


BOL PANIPAT : संत रविदास जयंती के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी प्रदेश सह सचिव सुखबीर मलिक ने विभिन्न गांव में आयोजित समारोह में भाग लिया हल्का पानीपत ग्रामीण के जनसंपर्क अभियान के दौरान उग्राखेड़ी, निंबरी,कुटानी, गढ़ सरनाई और चंदौली में लोगों से मुलाकात की।इन गांवों के संत रविदास जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम  में सुखबीर सिंह मलिक को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया।  उग्राखेड़ी, निंबरी,कुटानी,गढ़ सरनाई और चंदौली  के लोगों के द्वारा मुख्य अतिथि  सुखबीर मलिक का स्वागत किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि रविदास ऐसे संत और कवि थे, जिनका भक्ति आंदोलन में अहम योगदान रहा. समाज विभाजन को दूर करने पर इन्होंने जोर दिया और व्यक्तिगत आध्यात्मिक आंदोलन के लिए एकता को बढ़ावा दिया. रविदास जी के जन्मदिन को ही हर साल रविदास जयंती के रूप में मनाया जाता है. संत रविदास ईश्वर को पाने का केवल एक रास्ता जानते थे और वो है ‘भक्ति’. इसलिए उनका एक मुहावरा ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ वर्तमान में काफी प्रसिद्ध है. संत रविदास जी ने अपना सारा जीवन समाज सुधार कार्य, समाज कल्याण और समाज से जाति भेदभाव को दूर करने के कार्यों में समर्पित कर दिया. हमें उनकी शिक्षाओं पर चल कर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने चाहिए। , बाबा भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण संस्था और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सुधार समिति ने  सुखबीर मलिक को सम्मानित किया।  इस मौके पर अमित कुमार, बालकिशन, तुलसीराम, मांगेराम, रोशन लाल, विशाल, प्रवीण कुमार आदि विभिन्न गांव के निवासियों ने सुखबीर मलिक का स्वागत किया। सुखबीर मलिक  के साथ उनके टीम के मेंबर होशियार सिंह , संदीप मनचंदा  और मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। 

Comments