Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


खट्टर के कमजोर नेतृत्व के वजह से लोगों का मन बदला। इस बार कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता करेगी बदलाव : सुखबीर सिंह मलिक

By LALIT SHARMA , in Elections Politics , at March 19, 2024 Tags: , ,

BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी प्रदेश सह सचिव सुखबीर सिंह मलिक पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र लोकसभा में  लगातार प्रचार करने जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन में आम आदमी पार्टी को एक सीट कुरुक्षेत्र  लोकसभा की आई है जिसमें हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं। पिछले कई दिनों से सुखबीर सिंह मलिक लगातार कुरुक्षेत्र लोकसभा की 9 विधानसभा में जिस गांव में ड्यूटी लगती है वहां पर जाकर प्रचार करते हैं। इसी क्रम में कल रादौर विधानसभा में रोड शो एवं गांव प्रचार प्रसार करने पहुंचे।

जनता से चर्चा करने के बाद उन्होंने पाया इस बार लोगों ने बदलाव का मन बनाया है। उसका में कारण राज्य में खट्टर सरकार को बताया है।

हरियाणा राज्य में खट्टर सरकार के कामों से जनता नाखुश है। गठबंधन होने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर प्रचार कर रहे हैं जिससे जनता बहुत ज्यादा खुश दिख रही है। कुरुक्षेत्र लोकसभा मे जिस किसी से बात करते हैं उसका मत मौजूदा सरकार के विपरीत इंडिया गठबंधन के पक्ष में बताते हैं। सुखबीर मलिक ने कहा अगर जनता की राय माने तो कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के हिस्से में आएगी। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष  आप सुशील कुमार  गुप्ता पूरी मेहनत से प्रचार कर रहे हैं और पार्टी के हरियाणा कैडर के पदाधिकारी भी कुरुक्षेत्र लोकसभा में पूरे जोर शोर से प्रचार में लगे हैं।

सुखबीर मालिक ने बताया कि जनता जिस तरह से मिल कर अपने दिल की बात बता रही है उस हिसाब से कुरुक्षेत्र की  सीट निश्चित रूप से आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के हिस्से में आनी चाहिए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से हरियाणा मे इंडिया गठबंधन चुनाव की तैयारी कर रहा है और जनता की सोच को भांप रहा है निश्चित रूप से हरियाणा की 10 की 10 सीटों पर  इंडिया गठबंधन जीतेगी।

Comments