पंजाब भी इस चुनाव में दिल्ली के इतिहास को दोहरा सकती है: सुखबीर मलिक
BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक पंजाब का दौरा करने के बाद आज पानीपत में पहुंचे उन्होंने बताया उनकी ड्यूटी राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता जी ने पंजाब में चुनाव प्रचार में लगाई थी पिछले 1 महीने से तीन बार पंजाब का दौरा कर चुके है पिछले सप्ताह उनकी ड्यूटी राजपुरा पटियाला मानसा विधानसभा में लगी जहां पर राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता पिछले डेढ़ महीने से प्रचार कर रहे हैं आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक ने कहा पंजाब में माहौल देखते ही बनता है अगर मैं 10 आदमियों से बात करूं तो उनमें से 9 आदमी आम आदमी पार्टी के पक्ष में और मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान की बात करता है पंजाब के हर व्यक्ति की जबान पर एक ही बात है कांग्रेस अकाली बीजेपी को बहुत मौका देख चुके हैं इस बार आम आदमी पार्टी को मौका देना चाहते हैं उसका कारण लोग दिल्ली में हुए कामों की प्रशंसा करते हुए बताते हैं दिल्ली में अगर काम हुए हैं तो पंजाब में भी काम होंगे इस वजह से हम झाड़ू पर बटन को दबएंगे ।
सुखबीर मलिक ने कहा पंजाब के माहौल से ऐसा लगता है कि दिल्ली का इतिहास इस बार पंजाब के चुनाव में दोहराया जा सकता है जैसे-जैसे चुनाव की खुमारी बढ़ रही है वैसे वैसे आम आदमी पार्टी मैं जुड़ने वालों की संख्या और सीटें बढ़ रही है. उत्तराखंड और गोवा में भी अच्छी पोजीशन बनेगी।

Comments