Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


लीगल मेगा शिविर आज, निम्बरी में, सभी प्रकार की तैयारी मुकम्मल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 15, 2025 Tags: , , , , , ,

-शिविर में आम नागरिक को अधिकारों, स्वास्थ्य सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा व रोजगार से संबंधित दी जाएगी जानकारी

-विभागों द्वारा लगाए जाएंगे जानकारी उपलब्ध कराए जाने वाले स्टॉल

BOL PANIPAT , 15 दिसंबर। जिले के निम्बरी स्कूल में लगाए जा रहे विशाल जागरूकता-सह-सेवा शिविर की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी- सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा शर्मा ने बताया कि विभिन्न विभागों, एनजीओ और विभिन्न गांव के सरपंच मेगा शिविर में शामिल होंगे।

    सीजेएम ने सभी अधिकारियों को समय पर शिविर स्थल पर पहुँचकर अपने सूचना एवं सेवा स्टॉल सुव्यवस्थित ढंग से लगाने के निर्देश दिए। सीजेएम वर्षा शर्मा ने कहा कि इस विशाल जागरूकता-सह-सेवा शिविर का उद्देश्य जिले के नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएँ और जानकारी उपलब्ध करवाना है।

Comments