लोकमाता अहिल्याबाई समर्थ किशोरी विकास केन्द्र का शुभारंभ किया गया।
BOL PANIPAT : 26 अप्रैल– शनिवार को हरिओम बारात घर कुटानी रोड पानीपत मे लोकमाता अहिल्याबाई समर्थ किशोरी विकास केन्द्र का शुभारंभ किया गया। डा यशदेव त्यागी प्रांत अध्यक्ष ने सेवा भारती के कार्यों बारे में जानकारी दी और समर्थ किशोरी विकास केन्द्र शुरू करने के उद्देश्य बारे विस्तार से बताया।
जिला संरक्षण अधिकारी कुमारी रजनी गुप्ता ने बताया जब तक आप अपनी सहायता नहीं करेंगे आप अपनी आवाज खुद नहीं उठाएंगे कोई संस्था कोई व्यक्ति कोई सरकार आपके लिए कुछ नहीं कर सकते आपको खुद जागृत होना होगा। आपको यदि कोई भी बाल विवाह, पारिवारिक हिंसा दिखाई देती है तो आप 112 पर सूचना देनी है। बाकी कार्य बाल सुरक्षा विभाग का है।
यदि बाल विवाह हो ही गया तो इसके दोषी उन सब को समझा जाएगा चाहे शादी करवाने वाला,कैटरिंग वाला मेंहदी लगाने,वाले,सिलाई करने वाले,माता पिता दोनों पक्ष क्योंकि इन सब को पता होते हुए भी सूचना नहीं दी।
उन्हें सूचना देनी चाहिए थी।
अंत में उन्होंने सभी किशोरियों और महिलाओं से बाल विवाह न करने और रोकने की शपथ दिलवाई। रजनी गोयल सचिव सी.ए एसोसिएशन पानीपत ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति, अधिकारों के प्रति, आत्मसम्मंके प्रति जागृत किया। मंच का संचालन सी. ए.दीपिका सिंगला ने किया,
इस अवसर पर मेंहदी प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए गए और उत्कृष्ट बालिकाओं का सम्मानित किया गया।
अंत में अशोक अग्रवाल अध्यक्ष सेवा भारती पानीपत ने आए हुए अतिथियों का आभार और धन्यवाद किया।
कार्यक्रमके सफल आयोजन में संदीप पाल,प्रवीण रेवड़ी,सत्यप्रकाश खुराना, इंद्र मोहन गुलाटी,श्री लीलाधर ,पंडित मनीष ,सूत्रधार सुरेश गांधी नगर सचिव,सुरेन्द्र चोपड़ा जिला सचिव, अध्यापिकाएं, मेंहदी ,सिलाई प्रशिक्षित महिलाएं उपस्थित रहे।

Comments