केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 20 जून तक विशेष जनसंपर्क, जनकल्याण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा।
BOL PANIPAT , 11 जून। केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पानीपत जिला में आगामी 20 जून तक विशेष जनसंपर्क, जनकल्याण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंवादों, प्रदर्शनी, किसान सम्मेलनों, जनकल्याण शिविरों तथा स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की जाएगी।
डीसी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने बैठक में बताया कि जन जागरूकता की इस मुहिम में सरकार के 12 साल में किये गए कार्यों को विभिन्न प्रचार माध्यमों से लोगों तक जानकारी दी जाएगी। 13 जून को जिला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 20 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 15 जून को पंचायत विभाग की ओरा से जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
उन्होंने कहा कि 16 जून से 18 जून तक जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल मुख्यालयों पर जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। 16 से 18 जून तक जिला मुख्यालय पर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, पोस्टर निर्माण, भाषण तथा अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 16 जून से 20 जून के बीच रोजगार मेले एवं कौशल विकास संबंधी कार्यक्रम, कृषि एवं बागवानी विभाग द्वारा 20 जून तक ब्लॉक स्तर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Comments