नशा तस्करी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को यूपी के ग्रेटर नोएडा से गिरफ़्तार कर लाई पानीपत पुलिस।
BOL PANIPAT : 17 मार्च 2022, नशा तस्करी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को यूपी के ग्रेटर नोएडा से गिरफ़्तार कर लाई पानीपत पुलिस। आरोपियो की पहचान विशाल निवासी मंसूरपुर मुज्जफर नगर व विनय निवासी कुरमाली शामली यूपी के रूप में हुई।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए सीआईए-थ्री पुलिस की टीम नशा तस्करी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को बुधवार साय यूपी के ग्रेटर नोएडा से गिरफतार कर पानीपत लेकर आई।
उन्होने बताया बीते सोमवार को सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने प्रदीप उर्फ काला निवासी खेड़ी गुज्जर सोनीपत को पानीपत में जीटी रोड पर अनांज मंडी कट के पास से 10 किलो 200 ग्राम गांजा (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस पुछताछ मे आरोपी प्रदीप ने उक्त गांजा विशाल निवासी मंसूरपुर मुज्जफर नगर व विनय निवासी कुरमाली शामली यूपी के पास से 20 हजार रूपए में खरीद कर लाने बारे स्वीकारा था।
पुलिस टीम ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी प्रदीप को माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी प्रदीप की निशानदेही पर दंबिस देते हुए पुलिस टीम ने नशा तस्कर आरोपी विशाल पुत्र संजय निवासी मंसूरपुर मुज्जफर नगर व विनय पुत्र संतोष निवासी कुरमाली शामली यूपी को बुधवार साय ग्रेटर नोएडा यूपी से गिरफतार किया।
पुलिस पुछताछ में दोनो आरोपियो ने नशा तस्करी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारते हुए बताया की उन्होने प्रदीप को गांजा बेचकर प्राप्त किये 20 हजार रूपयों में से कुछ रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 7500 रूपए दोनो आरोपियो के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी प्रदीप, विनय व विशाल को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments