जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पानीपत ने जेल में लगाया कानूनी सेवा शिविर
BOL PANIPAT : न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व मनीषा बतरा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरपर्सन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पानीपत के मार्गदर्शन व् अमित शर्मा, मुख्या न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पानीपत के द्वारा जिला जेल पानीपत में बंदियों व कैदियो के लिए आज कानूनी सेवाएं शिविर का आयोजन किया! यह आयोजन जेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग और पंजाब नेशनल बैंक के साथ मिलकर लगाया गया! इस शिविर में जिला विधिक प्राधिकरण की तरफ से मनोज शर्मा अधिवक्ता व मोनू कानूनी सेवक,जेल ने 200 के करीब बंदियों को निशुल्क कानूनी सेवा प्रदान की, जेल की तरफ से देवी दयाल, अधीक्षक जेल कारागार, पानीपत, गीता व जोगिंदर देसवाल उप अधीक्षक जेल कारागार, पानीपत उपस्थित रहे तथा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ सोमबीर, मेडिकल ऑफिसर व अन्य सहकार्मियों ने 60 से ऊपर बंदियों व कैदियों की स्वास्थ्य की जांच की! जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से राजकुमार व करण सिंह सहायक उपस्थित रहे और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पानीपत के कार्यक्रम अजिंग विद डिगनिटी फॉर सीनियर सिटीजन के तहत 35 से अधिक केदियों की पेंशन से सम्बन्धित समस्याओ को सुना और पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से राम नारायण शर्मा ने 70 के करीब बंदियों को विभिन्न प्रकार की स्कीम के बारे में बताया!

Comments