पोते की मौत से दुखी दादा ने खाया जहर, हालत गंभीर
BOL PANIPAT : पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र के जौंधन खुर्द गांव के रहने वाले बुजुर्ग राजपाल ने शनिवार को अनाज में रखे जानी वाली जहरीली गोलियां पीस कर खा ली। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जुलाई से घर से लापता बुजुर्ग के 18 वर्षीय पौते का शव 7 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के सोलन में पंच परमेश्वर मंदिर के पास मिला था। जिसकी पहचान 8 जुलाई को हुई थी।शव गली-सड़ी हालत में था। शव के पास से एक पिस्टल भी मिली। जिस तरह से संदिग्ध हालत में शव मिला, उससे मर्डर की आशंका जताई गई। इससे पहले इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में दादा राजपाल ने बताया था कि उसका पौता शुभम घर से बिना बताए संदिग्ध परिस्थितियों में चला गया था। उसका सहपाठी दोस्त जो करनाल का निवासी है वह भी उसके साथ गया था। घर से जाते वक्त वह 70 हजार रुपए भी ले गया था। वह अपने साथ जो मोबाइल फोन ले गया था, लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
शुक्रवार को मृतक के परिजनों के जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए GMC शिमला भेजा गया। शिमला पूछताछ में यह भी पता चला है कि शुभम अपने दादा-दादी के साथ रहता था। उसने अंतिम कॉल अपनी दादी को की थी और बताया था कि वह अपने दोस्तों के साथ शिमला घूमने जा रहा है।

Comments