Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मैराथन विजेताओं को मिलेंगे 17 लाख से ज्यादा के नगद इनाम: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 22, 2024 Tags: , , , , ,

-मैराथन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, अधिकारियों को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
-मैराथन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की 6 एंबुलैंस लगाई जाएगी, अनेक स्थानों पर रखे जाएगें पानी के कैंपर
-मैराथन की सफलता को लेकर 200 एथलेटिक्स कोच को सौंपी गई जिम्मेदारी

BOL PANIPAT , 22 अक्टूबर। औद्योगिक नगरी 27 अक्टूबर को खेल के क्षेत्र में इतिहास रचने जा रही है। इस स्मरणीय पल को और अधिक शानदार व यादगार बनाने को लेकर जोर शोर के साथ तैयारियां की जा रही है। प्रशासन द्वारा भव्य मैराथन का रविवार को आयोजन किया जाना है। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने इस आयोजन को विशेष बनाने को लेकर मंगलवार को सभी अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली व आयोजन की जिम्मेदारियां उन्हें सौंपी गई। उपायुक्त ने बताया कि खेल के क्षेत्र में यह मैराथन पूर्व के सभी खेल आयोजनों को फीका साबित कर देगी। इसी उम्मीद को लेकर प्रशासन द्वारा पूरा जोर लगाया जा रहा है। इस आयोजन में किसी भी तरह की कोर कसर न बचे इस संदर्भ में बैठक में रूप रेखा तय की गई।
    उपायुक्त ने मैराथन के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को बेहतरीन स्पोर्टस किट उपलब्ध कराई जाएगी। एक लाख के करीब पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी खेल नर्सरियों के खिलाडिय़ों के अलावा ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े खिलाड़ी भी इस मैराथन का हिस्सा बनेंगे। मैराथन की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। मैराथन को संभावित ड्रोन के माध्यम से भी कवर करने को लेकर भूमिका तैयार की जा रही। मैराथन के लिए पानी के कई स्थानों पर स्टाल लगाये जाएगें। धावकों को रिफ्रेसमैंट भी दी जाएगी।
बोक्स:
उपायुक्त ने बताया कि 21 किलोमीटर की मैराथन में प्रथम विजेता को 1.21 लाख, द्वितीय को एक लाख, तृतीय को 75 हजार, चतुर्थ को 21 हजार व पंचम को 11 हजार रूपये का नगद पुरस्कार ईनाम स्वरूप दिया जाएगा।  इसी प्रकार 10 किलोमीटर के प्रथम विजेता को 1 लाख, द्वितीय को 75 हजार, तृतीय को 51 हजार, चतुर्थ को 21 हजार व पंचम को 11 हजार रूपयेे का नगद ईनाम दिया जाएगा।
मैराथन को यादगार बनाने के लिए आल इंडिया रेडियो, यूटयूब, मल्टीपलैक्स, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, केबल, एफएम रेडियो पर भी जानकारी दी जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा धावक इस मैराथन का हिस्सा बन सके। मंडियों में भी किसानों को व खेल नर्सरियों को भी मैराथन के संदर्भ में सूचित किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि धावकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आधा दर्जन के करीब एंबुलैंस का सहयोग लिया जाएगा। जो मुस्तैदी से चयनित स्थान पर उपलब्ध रहेगी।

उपायुक्त ने बताया कि गांव स्तर के धावकों को मैराथन स्थल तक पहुंचने के लिए परिवहन विभाग की बसें सहयोग करेंगी। इसको लेकर संबंधित विभाग व स्कूलों के प्रबंधकों को सूचित किया जा चुका है। ये सभी बसें खंड विकास पंचायत कार्यालय में 27 अक्टूबर को सुबह 4 बजे पहुंच जाएगी। जहां से धावकों को लेकर मैराथन स्थल पर पहुंचेगी।
उपायुक्त ने बताया कि मैराथन को सफल बनाने के लिए उद्योगपतियों से सहयोग लिया जाएगा। जो उद्योगपति अच्छा सहयोग करेंगे उनके संस्थान के किट पर लोगो भी लगाये जाएगें। उनके मैराथन स्थल पर स्टाल लगाने के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि पूरे कार्यक्रम की कवरिंग के लिए बाहर से स्पोट्र्स एंकरों को आमत्रिंत किया गया है। जो खिलाड़ी मैराथन में भागीदारी के लिए पहुंचेंगे उनके लिए धर्मशालाओं, मंदिरों में ठहरने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। मैराथन के लिए 200 एथलेटिक्स प्रशिक्षक की डयूटियां लगाई गई है। उपायुक्त ने बताया कि संभवत्या यह आयोजन सैक्टर 13-17/ पुलिस लाइन में किया जाएगा। इस मौके पर निगम आयुक्त जैनन्द्र सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज, एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, डीएसओ धर्मेन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, राहगिरी के संयोजक एडवोकेट संदीप जिंदल आदि मौजूद रहे।

Comments