आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में शहीदी दिवस मनाया गया
BOL PANIPAT : 23 मार्च 2022, आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में संस्कारशाला क्लब, लीगल लिटरेसी सेल और वीमेन सेल के संयुक्त तत्वावधान में शहीदी दिवस के अवसर पर सरदार भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु को समस्त स्टाफ के द्वारा श्रद्धांजली दी गई | प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा वर्ग को सरदार भगत सिंह के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए कि किस तरह से उन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया | उन्होंने आगे बताया की मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर करोड़ो देशवासियों के ह्रदय में आज़ादी की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद आजम भगत सिंह की शहादत पर उन्हें कोटि-कोटि नमन |
इसके उपरांत डॉ रामेश्वर दास , विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग ने अपने वक्तव्य में कहा की भगत सिंह को और उनके दो अन्य साथियों, राजगुरु तथा सुखदेव को 23 मार्च, 1931 को एक साथ फांसी पर लटका दिया गया । भगत सिंह जीवन के लक्ष्य को महत्व देते थे। उनका मानना था कि हमें अपने जीवन का लक्ष्य पता होना चाहिए। अगर हमें अपने लक्ष्य का पता होगा और हम अपने लक्ष्योन्मुख से कार्य करेंगे तो हमें सफल होने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है।वतन के लिए त्याग और बलिदान उनके लिए सर्वोपरि रहा। वे कहते थे कि एक सच्चा बलिदानी वही है जो जरुरत पड़ने पर सब कुछ त्याग दे। भगत सिंह स्वयं अपनी निजी जिंदगी से प्रेम करते थे, उनकी भी महत्वाकांक्षाएं थी, सपने थे। लेकिन वतन पर उन्होंने अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया।
आज के कार्यक्रम में प्रो पी.के. नरूला , प्रो रंजना शर्मा , डॉ मोहम्मद ईसाक , डॉ रामेश्वर दास , डॉ किरण मदान , डॉ पूनम मदान , डॉ. सुनीत शर्मा, डॉ. निधान सिंह, डॉ अर्पणा गर्ग , डॉ विक्रम कुमार , प्रो. पवन, डॉ निधि , प्रो माधवी , डॉ जोगेश, प्रो अजय पाल सिंह , डॉ सुनीता , प्रो राजेश कुमार, डॉ विनय वाधवा, प्रो अश्वनी गुप्ता , प्रो अंजलि गुप्ता ,प्रो विनय भारती , प्रो निशा ,प्रो मानित कौर,प्रो साक्षी, प्रो वनिता , प्रो रूहानी , प्रो राजेश बाला ,प्रो सोनिया धींगरा , प्रो रितिका , प्रो करुना ,प्रो रीना ,प्रो सोनिया वर्मा, प्रो सोनल , प्रो सोनिया विरमानी , प्रो सुखजिंदर, प्रो मनीष, प्रो राहुल , राम प्रसाद, राम मेहर , अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Comments