Thursday, June 18, 2026
Newspaper and Magzine


राज्य सरकार के जनता हितैषी होने का सबूत है समाधान शिविर: अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 26, 2024 Tags: , , , , ,

-समाधान शिविर में आखिरी समय तक रूके अधिकारी
-शिविर में शिकायतों के हो रहे निदान से शिकायतकर्ता खुश
-समाधान शिविर में  167 समस्याएं आई  95 का हुआ मौके पर समाधान

BOL PANIPAT, 26 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के दिशानिर्देश पर आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर के प्रति लोगों का बढ़ता रूझान सरकार की लोगों के प्रति बढ़ती निष्ठा और लगनशीलता का परिचय दे रहा है। शिविरों में पहुुंच कर जिस प्रकार से जरूरतमंद रोजाना अपनी समस्याओं का निदान करवा रहे  है उसने राज्य सरकार का जनता हितैषी होने का सबूत दिया है। प्रशासन द्वारा शिविर में जिस प्रकार से अधिकारी तनम्यता पूर्वक समस्याओं का समाधान कर रहे है उससे शिकायतकर्ता खुश है और प्रशासन से अनुरोध करते है कि ये समाधान शिविर लगातार जारी रहने चाहिए।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज ने शुक्रवार को जनता समाधान शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि समाधान शिविर जनता के समस्याओं का निदान करने के लिए आयोजित किये जा रहे है। इनमें लोगों को हद से ज्यादा लाभ मिल रहा है। जनता ने स्वीकार किया है कि उनकी जो समस्याएं लंबित थी उनका समाधान हुआ है। पैंशन, आधारकार्ड, प्रोपट्री आईडी, फैमली आईडी के अलावा शिविर में रोजमर्रा की समस्याओं का भी निश्चित अविधि में समाधान हो रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में अधिकारी समय पर पहुंचे व जब तक समाधान शिविर जारी रहता है तब तक उपस्थित रहें। शिविर में उनकी उपस्थिति महत्वपूर्ण है। जो अधिकारी स्वयं न आकर अन्य अधिकारियों को शिविर में भेज देते है उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समाधान शिविर में विभाग के मुख्य का होना जरूरी है।
समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे सतीश त्यागी वासी झाम्बा ने अतिरिक्त उपायुक्त से अनुरोध किया कि गांव के तालाब के पानी की निकासी उनके लिए खतरा बनती जा रही है। उन्होंने इसके समाधान को लेकर प्रशासन को अवगत कराया। शिकायतकर्ता खीमा वासी कारद ने प्रशासन की फरियाद की कि उनकी 4 लड़कियां है। उन्होंने विवाह शगुन योजना के तहत आवेदन किया था लेकिन अभी तक प्रशासन की तरफ से उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से इस पर संज्ञान लेने की बात कही।
बंसत नगर के शिकायतकर्ता रोहताश, सोनू शर्मा, दीपू मास्टर, मोहनलाल ने अर्जी देकर प्रशासन से गुहार लगाई कि बंसत नगर में कई महीने से गन्दे पानी का आगमन हो रहा है जिसके कारण लोगों में बीमारी फैल रही है। इस पर तत्काल कार्यवाही करने की जरूरत है। शिकायतकर्ता राजेन्द्र, राकेश और मीना रानी ने प्रशासन से गृहकर रिकार्ड में नाम ठीक कराने और जानमाल की सुरक्षा करने का अनुरोध किया।
शिकायतकर्ता सुषमा ने परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय कम कराने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। समाधान शिविर में जमीन के इंतकाल, अवैध अतिक्रमण हटवाने को लेकर भी शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से कार्यवाही करने की अपील की।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम मनदीप सिंह, जिला परिषद की सीईओ गौरव, निगम संयुक्त कमीशनर मनी त्यागी, सीटीएम टीनू पोसवाल, एलडीएम राजकुमार, भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण छोकर आदि मौजूद रहे।

Comments