Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


खाद आपूर्ति को लेकर कृषि विभाग की बैठक. कई महत्वपूर्ण बातों पर बनाई  योजना.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 21, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 21 मई। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ आत्मा राम गोदारा की अध्यक्षता में कृषि विभाग के कार्यालय में बुधवार को खाद की कंपनियों के प्रतिनिधिओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी खरीफ सीजन 2025 के लिए खाद की आपूर्ति के संबंध में योजना बनाई गई। इसमें सभी कंपनियों को खरीफ सीजन 2025 में खाद की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
  उप निदेशक ने सभी कंपनियों को निर्देश दिए कि उपलब्ध कुल खाद का न्यूनतम 40 प्रतिशत हिस्सा जिले की सहकारी समितियों के माध्यम से वितरित किया जाएगा ताकि छोटे एवं सीमांत किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध हो सके।
  उपमंडल अधिकारी डॉ देवेंदर कुहाड़ ने कहा कि जिले में कोई भी खाद/बीज/कीटनाशक दवाई विक्रेता किसानों को जबरदस्ती खाद के साथ कोई भी कीटनाशक दवाई या अन्य सामग्री टैग नहीं करेगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने यह कदम किसानों को बढ़ती शिकायतो को मध्यनजर रखते हुए किया है।
  उन्होंने कहा कि अगर कोई विक्रेता किसानों को जबरदस्ती खाद के साथ कीटनाशक दवाई या अन्य सामग्री टेग करता है उनके खिलाफ हरियाणा सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों की अनुपालना करते हुए क़ानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। इसके साथ ही उप कृषि निदेशक, पानीपत ने सभी डीलरों को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों को पक्का बिल दें, ताकि किसान खरीदारी की सही जानकारी प्राप्त कर सकें और भविष्य में किसी भी विवाद से बचा जा सके।

Comments