आर्य पी.जी. काॅलेज में दिखाई गई मुलतानी लघु फिल्म ‘सजा’
BOL PANIPAT : 28 अप्रैल 2024, पानीपत के प्रसिद्ध साहित्यकार व मुलतानी कलाकार द्वारा निर्मित मुलतानी फिल्म सजा को आज अंकन साहित्यिक मंच की मासिक काव्य गोष्ठी में काॅलेज के सभागार में प्रोजक्टर की सहायता से बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया । कार्यक्रम में पहले चरण में कवियों ने अपनी कविताएं पढ़ीं, फिर पानीपत के प्रसिद्ध साहित्यकार रमेश पुहाल की दो पुस्तकों श्री वाल्मीकि प्रकाश व त्रिकाल दर्शी महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन चरित्र का विमोचन किया गया । अन्त में कमल नयन वर्मा की मुलतानी बोली में बनी फिल्म सजा को दिखाया गया । फिल्म ने सभी दर्शकों को झकझोड़ कर रख दिया । सभागार में पूर्णतया शांन्ति छा गई और सभी ने फिल्म का आनन्द लिया । फिल्म में आज के सामाजिक विषय को उठाया गया है जो घर-घर की कहानी बनता जा रहा है और संयुक्त परिवार धीरे धीरे समाप्त होते जा रहे हैं । एक बुजुर्ग की कहानी को बड़े अच्छे तरीके से प्रस्तुत किया गया है । 53 मिनट की फिल्म की इतनी स्पीड है कि 53 मिनट कब बीत गए कि दर्शकों को आँख झपकने का भी समय नहीं लगा। फिल्म के सभी कलाकार, लेखक, गायक, संगीतकार व निर्देशक देव वर्मा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और लगभग 125 लोगों ने इस फिल्म का आनन्द लिया। फिल्म में एक गीत भी है जिसे मनोज मन्चन्दा ने अपनी आवाज़ देकर प्रसिद्ध कर दिया है ।

फिल्म की समाप्ति पर सभी ने कमल नयन वर्मा और मुलतानी बोली टीम को बधाई दी और देवेन्द्र दत्ता, ए.पी. जैन. गजेन्द्र सलूजा व सोनिया सोनम ‘अक्स’ ने फिल्म पर अपने विचार रखे । मंच संचालन कमलेष पालीवाल ने किया।
इस फिल्म में कमल नयन वर्मा के अतिरिक्त दीपक कपूर, तरुण मेहता, पूजा सहगल, मोहित मेहता, प्रिया खुराना, सिम्मी भल्ला, नरेन्द्र गर्ग, जगदीश चोपड़ा, वेद बांगा, गजेन्द्र सलूजा, सतीश बुद्धिराजा, टेकचन्द सोनी व बाल कलाकार ओनिष सहगल, आरवी चोपड़ा तथा तुषार वर्मा ने अभिनय किया है।

Comments