Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारी सेवा पखवाड़ा एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान को बनाए सफल: सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 11, 2025 Tags: , , , , ,

-सीईओ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर की कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा

-अधिकारी दैनिक रिपोर्ट पोर्टल पर करें अपलोड

-27 सितंबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा

BOL PANIPAT , 11 सितंबर। जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण सिंह ने अधिकारियों की बैठक में जिलेभर में 27 सितंबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्लास्टिक फ्री ड्राइव, ग्राम व सार्वजनिक स्थलों की सफाई, सफाई मित्र सुरक्षा, वेस्ट टू वेल्थ कार्यक्रम, क्लीन-ग्रीन उत्सव, आईएचएचएल निर्माण जैसे कार्य ग्राम स्तर पर प्रभावी रूप से कराए जाएंगे। साथ ही, सांसदों व विधायकों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गतिविधियां पंचायत स्तर पर तुरंत शुरू की जाएं और उनकी दैनिक रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाए। इसके अलावा, उन्होंने योगशालाओं, व्यायामशालाओं, महिला सांस्कृतिक केंद्रों और महिला चौपाल की मरम्मत कराने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि योगशालाओं का निरीक्षण कर उनमें टॉयलेट, दीवार, शेड, फर्श और ट्रैक जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। जहां भी कमी है, वहां पंचायत या पंचायत समिति फंड से तुरंत कार्य पूरा किया जाए।

  डॉ. किरण सिंह ने यह भी कहा कि इन केंद्रों के नियमित रख-रखाव के साथ अधिक से अधिक लोगों को योग से जोडऩे के प्रयास किए जाएं। बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा, कार्यकारी अभियंता प्रदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments