विधायक कृष्ण लाल पंवार ने रावण के पुतले का दहन किया।
BOL PANIPAT : 12 अक्टूबर–इसराना विधानसभा से विधायक कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को मतलौडा में आयोजित दशहरे के अवसर पर कार्यक्रम में भाग लिया और रावण के पुतले का दहन किया।
उन्होंने सभी को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी और अपनी बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है इस तरह हमें भी अच्छे कार्यों को ज्यादा से ज्यादा महत्व देनी चाहिए।
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जिस तरह से हरियाणा प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिया है यह भी एक अच्छाई का ही प्रतीक है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी भी सनातन धर्म को आगे ले जाने में सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने इस जनादेश के लेकर आमजन का धन्यवाद भी किया और कहा कि जिस जनादेश पर आम जन ने अपनी मोहर लगाई है। उस पर प्रदेश सरकार खरा उतरेगी।
उन्होंने कहा कि इसराना विधानसभा में एक समान विकास कार्य करवाए जाएंगे और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।

Comments