Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


-विधायक महीपाल ढांडा ने वार्ड 13 में 1 करोड़ 19 लाख से बनी कबीर धर्मशाला का किया उदघाटन.

By LALIT SHARMA , in Politics , at January 15, 2023 Tags: , , ,

-ग्रामीण हलके के सभी गांवों व कालोनियों में निरंतर करवाये जा रहे है विकास कार्य: महीपाल ढांडा
-स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक ने दिया कबीर धर्मशाला पर तीसरी मंजिल भी बनवाने का आश्वासन

BOL PANIPAT ,15 जनवरी। पानीपत ग्रामीण हलका विधायक महीपाल ढांडा ने रविवार को वार्ड नंबर 13 में कबीर धर्मशाला का उदघाटन किया। दो मंजिला धर्मशाला का निर्माण पहली बार में 70 लाख और दूसरी बार में 49 लाख रूपए की लागत से हुआ है। कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक महीपाल ढांडा का स्थानीय वार्ड पार्षद शिव कुमार शर्मा और वार्ड वासियों ने पगड़ी पहनाकर व फूलमालाओं से किया। इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य करवाये जा रहे है और पानीपत ग्रामीण हलके के गांवों व कालोनियों में भी निरंतर विकास कार्य जारी है।

विधायक ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि पानीपत ग्रामीण हलके में विकास कार्यो की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों के लिये अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है और सभी लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिये। वहीं पार्षद शिव कुमार शर्मा एवं वार्ड वासियों ने 1 करोड़ 19 लाख रूपए से दो मंजिला कबीर धर्मशाला का निर्माण करवाने पर विधायक महीपाल ढांडा का आभार व्यक्त किया और लोगों ने विधायक से धर्मशाला पर तीसरी मंजिल बनवाने की भी मांग की। जिसपर विधायक महीपाल ढांडा ने आश्वासन दिया कि तीसरी मंजिल भी बनवा दी जाएगी। कार्यक्रम में निगम के डिप्टी मेयर रविन्द्र फुले, पार्षद पवन गोगलिया ,पवन राणा, अतर सिंह रावल, पार्षद शकुन्तला गर्ग के पुत्र विनीत गर्ग, पार्षद मनजीत कौर के पुत्र अन्नू मलिक,कृष्ण आर्य,बिट्टू प्रजापत ,पवन जांगड़ा, मेहरचंद जांगड़ा, कलम सिंह, बिन्द्र जांगड़ा, आशीष पांचाल, काकू मलिक, नवाब शर्मा व आशु आदि मौजूद रहे।

Comments