Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


बूथ स्तर पर भी सोशल मीडिया टीम गठित हो : गजेंद्र सलूजा

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 24, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 24 अगस्त ,आज का युग दौड़ धूप वाला युग है। सभी को  संचार माध्यमों के पास बैठकर या प्रिंट माध्यमों से जानकारी प्राप्त करने का समय निकाल पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है  इसलिए अधिकतर  लोगो  जानकारी के लिए सोशल मीडिया पर निर्भर है। इस लिए हमे सरकार की नीतियों , कार्यक्रमों तथा नीतियों का सोशल मीडिया के माध्यम प्रचार प्रसार करना चाहिए। ये शब्द भाजपा लोक सभा सोशल मीडिया प्रभारी गजेंद्र सलूजा ने हुडा सेक्टर 12 के भवन नंबर 597 पर  पानीपत जिला भाजपा मीडिया विभाग की बैठक लेते हुए कहे। बैठक के प्रारंभ में गजेंद्र सलूजा सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा दीप प्रज्वलित किया इस दौरान वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारों की गूंज सुनाई दे रही थी।
बैठक में पहुंचने पर जिला सोशल मीडिया संयोजक रविंद्र पांचाल ने गजेंद्र सलूजा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
गजेंद्र सलूजा ने कहा की जिस प्रकार केंद्र सरकार किसानों को स्वामीनाथन आयोग के अनुसार समर्थन मूल्य पर दे रही है, किसानों को शीत भंडारण हेतु नब्बे प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। सॉइल हेल्थ कार्ड बना रही है।,आयुष्मान योजना से लोगो को राहत दे रही है,हर घर नल से जल ,उज्जवला योजना,किसान सम्मान निधि अटल पेंशन योजना, दीनदयाल जीवन ज्योति योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना चला रही है इन सबसे लोगो को जागरूक करे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे।
इसी प्रकार हरियाणा सरकार देश भर में सबसे ज्यादा फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है,सबसे अधिक मुआवजा राशि दे रही है, बागवानी, दलहन,तिलहन की खेती पर अनुदान , भावांतर योजना , मेरा पानी मेरी विरासत ,मेरी फसल मेरा ब्यौरा,खेतों के रास्ते पक्के करने, आखिरी टेल तक पानी पहुंचाना,आंबेडकर आवास योजना,चिरायु योजना , विवाह शगुन राशि 41 हजार से लेकर 71 हजार तक प्रदान कर रहीं है।
इन सब योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक लेकर जाना है। हमारा ये प्रयास हो की हर स्कीम का लाभ जनता को मिले।
गजेंद्र सलूजा ने कहा की ये केवल सरकार के कामों का प्रचार ही नही आम जन की सेवा का माध्यम बने  सारी योजनाओं की जानकारी देकर तथा यदि किसी  पात्र किसी  योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया का ज्ञान नहीं है उसकी मदद करके उसको  उस योजना का लाभ दिलाए।।
गजेंद्र सलूजा ने आगे कहा की सोशल मीडिया के माध्यम से आम जन को भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों से अवगत करवाएं।
गजेंद्र सलूजा ने कहा की भाजपा की सोशल मीडिया टीम बूथ स्तर तक शीघ्र गठित हो। उन्होंने बताया की 31 अगस्त को गुरुग्राम में गुरू कमल में सोशल मीडिया विभाग की एक बड़ी बैठक होगी जिसमें कई बड़े नेताओं का मार्ग दर्शन मिलेगा । बैठक में गजेंद्र सलूजा ने चंद्रयान 3 के सफल होने पर सबको बधाई दी ।उन्होंने कहा की ये गौरवशाली पल इसरो के वैज्ञानिकों की निष्ठा तथा मेहनत से देखने को मिला साथ प्रधान मंत्री के नेतृत्व तथा इसरो के वैज्ञानिकों को हर संभव मदद देने से ये इतिहास रचा जा सका।
बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक सोशल मीडिया रविंदर पांचाल ने करते हुए आश्वासन दिया की शीघ्र ही जिले के सभी बूथों पर सोशल मीडिया टीम गठित कर दी जाएगी ।बैठक को जिला भाजपा महामंत्री तथा जिला सोशल मीडिया इंचार्ज रविंद्र भाटिया ने कहा की पानीपत जिले के टीम पूरे प्रदेश में अव्वल रहेगी।मोदी मनोहर के जनहित के कार्यों का तथा नीतियों का जमकर प्रचार करेगी।। रविंद्र पांचाल ने कहा की 31 अगस्त को सोशल मीडिया के सभी अपेक्षित कार्यकर्ता गुरुग्राम पहुचेंगे।
बैठक में जिला।भाजपा सोशल मीडिया टीम की घोषणा भी की गई जिसमे , शुभम बरनवाल जिला सह प्रमुख, रविंदर भालोर वर्टिकल इंचार्जट्विटर, सचिन पाल वर्टिकल इंचार्ज इंस्टाग्राम,रमेश सैन वर्टिकल इंचार्ज कू, अनिल शर्मा वर्टिकल इंचार्ज यूट्यूब, मनोज बठला वर्टिकल इंचार्ज व्हाट्सएप,शेर सिंह वर्टिकल इंचार्ज नमो एप, प्रमोद शर्मा वर्टिकल इंचार्ज रिपोर्टिंग तथा सुरेंद्र कालिया,अरुण सिधर,मंजू सैनी, सिद्धार्थ शर्मा,रविंद्र तुषमढ़, रामू गुज्जर,इरफान एडवोकेट, प्रयास रावल, विक्रांत कक्कड़ और दुनिया रावल ये सभी  जिला टोली सदस्य बनाया गया है।
बैठक में मुख्य रूप से जिला विस्तारक उमेद सिंह, बलवान शर्मा, कुलदीप जांगड़ा,मंजीत डिकाडला, शिव कुमार रावल, रविंदर भलौर अजीत दहिया, रामू गुज्जर तथा सचिन पाल आदि मौजूद रहे।

Comments