Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विधायक प्रमोद विज एवं सांसद संजय भाटिया को मिला सेवक रत्न सम्मान

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at January 22, 2024 Tags: , , , ,

-सनातन धर्म मंदिर में पधारे ब्रह्मचारी स्वामी श्री प्रीतम आनंद जी महाराज

-श्री राम जन्मोत्सव के साथ-साथ हुआ श्री कृष्ण जन्म समारोह

BOL PANIPAT : श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन पानीपत में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चौथे दिन ब्रह्म ऋषि स्वामी प्रतिमानंद जी महाराज पधारे जिनकी मधुर सत्संग वाणी से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। महाराज श्री ने धर्म और अध्यात्म से जुड़े बहुत ही सुंदर-सुंदर विचार श्रद्धालुओं के सामने प्रस्तुत किए । इस अवसर पर मुख्य यजमान सौरभ गोयल मुकेश टुटेजा भीम सचदेवा एवं दुष्यंत भट्ट  रहे। नगर विधायक प्रमोद विज  एवं सांसद संजय भाटिया ने भी इस उत्सव की शोभा बढ़ाई। प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 तक हवन एवं देवता पूजन किया गया। तत्पश्चात प्रसाद ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह के श्री राम स्थापना उत्सव लाइव दिखाया गया एवं मंदिर में सुबह से ही भजन कीर्तन किया गया।  5:30 बजे  आरती का आयोजन किया गया जिसे देखने दूर दूर से लोग आ रहे हैं आरती बहुत ही भव्य एवं विशाल होती है।  कृष्ण जन्मोत्सव एवं श्री राम जन्मोत्सव का आयोजन भी किया गया जिसमे भक्तों ने खूब आनंद लिया । मंदिर के प्रधान तरुण गांधी एवं प्रीतम आनंद जी महाराज ने सांसद संजय भाटिया एवं विधायक प्रमोद विज को सेवक रत्न सम्मान देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर के सभी सदस्य एवं सेवादार उपस्थित रहे जिनके कारण यह सारा कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से एवं सुचारू रूप से चल रहा है।

Comments