Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


संजय अग्रवाल ने अनेक स्थानों पर जनसभा कर भारत जोड़ो यात्रा का पानीपत के शिव चौक सनौली रोड पर स्वागत करने के लिए निमंत्रण दिया।

By LALIT SHARMA , in Politics , at January 4, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : भारत जोड़ो यात्रा को ले कर पानीपत शहरी विधानसभा में तैयारी जोरों पर चल रही है ऐसे में आज पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल द्वारा शहर के अनेक स्थानों पर जनसभा कर 6 जनवरी को आने वाली भारत जोड़ो यात्रा का पानीपत के शिव चौक सनौली रोड पर स्वागत करने के लिए निमंत्रण दिया। वही वार्ड नंबर 18 की सैनी धर्मशाला, सनौली रोड शिव मंदिर, चांदनी बाग कॉलोनी, राजीव कॉलोनी व किशन पूरा में जनसभा कर राहुल गांधी के स्वागत के लिए निमंत्रण दिया वही कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने बताया आज भारत जोड़ो यात्रा में लाखों की संख्या में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे है जब यह यात्रा पानीपत शहरी विधानसभा के दरवाजे पर पहुंचेगी तो तो हजारों की संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए तैयार मिलेंगे

Comments