Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


‘मोनोग्राम डिजाइन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत, में एमकॉम फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए एक ‘मोनोग्राम डिजाइन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय कंपनी, रेस्टोरेंट व व्यवसाय से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपना प्रस्तुतीकरण देना था। इस प्रतियोगिता में 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के सौजन्य से किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने छात्र- छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के युग में भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए इस तरह की गतिविधियों में भाग लेना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जीवन में सफल होना है तो अपने आंतरिक व बाहरी दोनों संघटको विकसित करना होगा। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के अंदर की प्रतिभा निखर कर आती है और उन्हें व्यवहारिक जीवन से अवगत करवाती है। इस प्रतियोगिता का आयोजन एम कॉम फाइनल ईयर की प्रो. रूहानी शर्मा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती, द्वितीय स्थान अंजली, तृतीय स्थान छाया सैनी व सांत्वना पुरस्कार रेनू ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता को बेहतर बनाने में अन्य विद्यार्थियों का भी योगदान रहा। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments