Wednesday, October 28, 2026
Newspaper and Magzine


इंग्लिश ड्रामा के माध्यम से दी नैतिक मूल्यों की शिक्षा.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 8, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी छात्राओं को महारत हासिल करवाई जाती है। विद्यार्थियों में ज्ञान, नाटकीय कौशल और अभिनय क्षमता को बढ़ाने के लिए अंतर सदन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है आज इंग्लिश ड्रामा में चारों सदनों की छात्राओं ने अपने-अपने सदन की प्रस्तुति से नैतिक मूल्यों को समझाने का प्रयास किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अंग्रेजी भाषा के प्रति अभिरुचि जागृत कराना था।विद्यार्थियों के अभिनय कौशल ने दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी। चारों सदनों द्वारा चुने गए नाटकों की गुणवत्ता और प्रत्येक नाटक के निष्पादन की सभी ने सराहना की। चमकदार और जीवंत वेशभूषा, संवाद और अभिनय ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने नाटक में शामिल सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा को सराहनीय बताते हुए नाटक के विभिन्न तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नाटक यथार्थ की जमीन पर खड़े होकर मनुष्य को आगे बढ़ने और सही दिशा में चलने का संदेश देते हैं। यह छात्रों को नए तरीकों से संवाद करने और समझने की प्रेरणा भी देते हैं। आज की इस प्रतियोगिता में स्पष्ट रूप से दिखाया गया कि बिना विचारे किसी भी कार्य को करने का परिणाम अच्छा नहीं होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिका राज कुमारी की अहम भूमिका रही।

Comments