वन स्टॉप सखी सेंटर में मूलभूत सुविधाओं पर रखा जा रहा विशेष ध्यान –सोनिया अग्रवाल.
-रेड क्रॉस का किया निरीक्षण
-महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वन स्टॉप सेंटर है कारगर
-2019 को स्थापित किए गए सेंटर में महिलाओं को बनाया जाता सशक्त
BOL PANIPAT ,8 अगस्त– हरियाणा स्टेट वूमेन कमीशन की वाइस चेयरमैन सोनिया अग्रवाल ने गुरुवार को रेड क्रॉस स्थित वन स्टॉप सखी सेंटर का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर वन स्टॉप सखी सेंटर को स्थापित किया गया है। इसमें पीड़ित महिलाओं को सब तरह की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने बिल्डिंग का निरीक्षण कर कहा कि बिल्डिंग की स्थिति मे सुधार किया जाएगा इस दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया।
उन्होंने कहा कि जो बेटियां किन्ही कारण से परिवार के साथ नहीं रह पाती उनके लिए यहां रहने की व्यवस्था है उन्हें सब तरह की सुविधा दी जाती है ।जो बेटियां बेसहारा मिलती हैं उनको भी यहां लाया जाता है व उनकी परवरिश की जाती है। उन्हें लीगल सुविधाओं का लाभ भी दिया जाता है। उन बेटियो को यहां 5 दिन तक रखने की सुविधा प्रदान की जाती है बाद में उन्हें नारी निकेतन में शिफ्ट कर दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि जुलाई 2019 में यह सखी वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की गई थी जिसका एक ही उद्देश्य है पीड़ित बेटियों की मदद करना व उन्हें वो मूलभूत सुख सुविधा देना जो परिवार में उन्हें मिलती हैं। उनके लिए काउंसलर की भी सुविधा केंद्र में उपलब्ध कराई जाती है ताकि दोनों परिवारों के बीच में समन्वय स्थापित किया जा सके और सुलह करके मामले को निपटाया जा सके।
इस मौके पर वन स्टॉप सेन्टर, महिला एवम बाल विकास पानीपत की इंचार्ज ईशा वर्मा, कार्यालय सहायक, सुनील कुमार , काउंसलर समीक्षा , पैरा मेडिकल से अनु , पुलिस स्टाफ से प्रियंका उपस्थित रही।

Comments