Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


“रिज़्यूमे निर्माण एवं करियर वृद्धि व विकास ” विषय पर एक्सपर्ट टॉक में 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :  आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस इकाई तथा मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “रिज़्यूमे निर्माण एवं करियर वृद्धि व विकास ”  विषय पर एक एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया जिसमें  विभिन्न संकायों के 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा  कि भारत जैसे देशों के प्रतियोगी बाजारों में जहां हजारों से लेकर लाखों उम्मीदवार एक नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, वहां नौकरी पाने के लिए एक प्रभावशाली रिज्यूम आपकी सफलता में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। यहां तक कि बायोडेटा (सीवी) और रिज्यूम ना केवल नौकरी पाने के लिए एक जरूरी दस्तावेज है, बल्कि भारत के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेजों और शीर्ष बिजनेस स्कूलों में प्रोफेशनल कोर्सों के लिए भी एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि करियर डेवलपमेंट सही दिशा में आगे बढ़ने और करियर में लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। लेकिन इसके लिए सावधानीपूर्वक एक योजना बनाकर चलने की जरूरत होती है। करियर डेवलपमेंट के चरणों को समझने से विधार्थियो को उनके करियर का रास्ता खोजने और उन्हें आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस सेल की ऑफिसर डॉ. अर्पणा गर्ग  ने  कहा कि करियर में आगे बढ़ने के लिए बदलते समय के अनुसार नई-नई स्किल सीखना जरूरी है। यह विद्यार्थियों को मार्केट में प्रासंगिक बनाए रखता है। यही स्किल सेट और अनुभव विधार्थियो के करियर आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करते हैं और उन्हें करियर लाइफ़ में आगे बढ़ाते हैं । इस  कार्यक्रम कि मुख्य वक्ता ख़ुशबू  चन्ना ( टीम लीड टैलेंट एक्वीजीशन, हे कोच कंपनी) रही। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक प्रभावशाली रिज्यूम आपके प्रोफेशनल और एकेडमिक करियर को आगे बढाने में मददगार साबित होता है।  यह अच्छी नौकरी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। जब अच्छा सीवी बनाने की बात आती है तो छात्रों, कॉलेज के पास आउट विधार्थी और यहां तक कि वर्किंग प्रोफेशनल्स सहित भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्सा अभी भी इसे तैयार करने के लिए संघर्ष करता है। एक अच्छा रिज्यूम आपके भविष्य के नियोक्ता को प्रभावित कर सकता है। रिज्यूम तैयार करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। एक प्रभावशाली रिज्यूम आपके प्रोफेशनल और एकेडमिक करियर को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होता है। उन्होंने यह भी कहा कि करियर में आगे बढ़ने के लिए केवल नौकरी पाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि निरंतर सीखना, कौशल विकास और नेटवर्किंग भी ज़रूरी है। सत्र के अंत में, खुशबू ने छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के विस्तार से उत्तर दिए और उनके करियर से संबंधित संदेहों का समाधान किया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और व्यावहारिक उदाहरणों के साथ स्पष्ट मार्गदर्शन प्राप्त किया। छात्रों ने सत्र को प्रेरणादायक, व्यावहारिक और ज्ञानवर्धक बताया तथा इसे अपने भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना। इस सत्र के आयोजन में निशा गुप्ता,  रुचिका तथा मेधा टीम से  अमन, नेहा का अहम योगदान रहा।

Comments