आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय में “नेशनल वोटर्स डे” मनाया गया ।
BOL PANIPAT : ज़ी टी रोड स्थित स्थानीय आई बी पी जी महाविद्यालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत के निर्वाचन कमीशन के तहत उच्चतर शिक्षा निदेशालय हरियाणा के निर्देशानुसार एन एस एस, एन सी सी, शारीरिक विभाग की तरफ से “नेशनल वोटर्स डे” मनाया गया । इस अवसर पर लेफ्टिनेंट राजेश कुमार के द्वारा कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग , प्रबंध समिति के सदस्य परमवीर ढींगरा , युधिष्ठिर मिगलानी , रवि गोसाई , रमेश नागपाल स्टाफ सदस्यों और अन्य विद्यार्थियों ने यह शपथ ली कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हम सभी को किसी भी दबाव, लालच में न आकर अपने मत का सही प्रयोग करना चाहिए । एनएसएस अधिकारी डॉ जोगेश ने कहा कि हम बिना किसी प्रलोभन के सदा सर्वदा अपनी मताधिकार का प्रयोग प्रजातंत्र को सशक्त बनाने हेतु मतदान करते रहेंगे। मतदान करने से ही हमारे देश का भविष्य बनेगा और जैसा हम चाहेंगे वैसा प्रजातंत्र बनेगा । एनसीसी और शारीरिक विभाग के अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है मतदान एक ऐसी शक्ति है जिसका उपयोग करके हम योग्य व्यक्ति को चुन सकते हैं और अपने देश के विकास में भागीदार हो सकते हैं। इसी दृष्टिकोण के साथ हम सभी अपनी जिम्मेदारी को निभाएं और मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्य, एन एस एस स्वयंसेवक और एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सवांद का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया | इस अवसर पर प्रचार्य डॉ. अजय गर्ग ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें अपने मतदान के महत्व के बारे में बताया और उन्हें मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया |इस प्रसारण के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को नमो अप्प के द्वारा अपने सुझाव देने के लिये प्रेरित किया | भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी गजेन्द्र सलूजा ने विद्यार्थियों को सही मतदान के लिए प्रोत्साहित किया |इस प्रसारण से विद्यार्थियों ने मतदान के बारे में बहुत ज्ञान अर्जित किया | इस कार्यक्रम में डॉ. निधि, प्रो. माधवी, प्रो. ज्योति , प्रो. अश्वनी, प्रो. विनय भारती , प्रो. प्रीती, प्रो. मिलन, प्रो. पूजा, प्रो. अंजू, प्रो. नीरू, प्रो. रितिका, प्रो.पूजा, गैर शिक्षक वर्ग से टिंकू और गणेश आदि उपस्थित रहे |
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कानूनी साक्षरता व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एक राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “वोट के प्रति जागरूकता” रहा । इस प्रतियोगिता में, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश इन सभी राज्यों के विभिन्न कॉलेज के लगभग 300 विद्यार्थियों द्वारा अपना प्रदर्शन दिया गया । इस प्रतियोगिता में जिन विद्यार्थियों के 80% से अधिक अंक रहे उन्हें ई-सर्टिफिकेट से नवाजा गया । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग जी ने विद्यार्थियों के सफल प्रदर्शन पर उनको बधाई देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थियों को अपने वोट के अधिकार के प्रति जागरूक होने की जरूरत है । युवाओं को अपने वोट के महत्व के प्रति जागरूक होना चाहिए कि उनका एक वोट देश के भविष्य को एक नया रूप दे सकता है । उनका एक वोट देश को सर्वोच्च राष्ट्रीय निर्माता दे सकता है । महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉक्टर किरण मदन ने विद्यार्थियों के सफल योगदान पर उनको बधाई दी और कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ. पूनम मदान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन होता है और उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के हौसले की प्रशंसा की । इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ. निधि मल्होत्रा, प्रोफेसर खुशबू, प्रो. करुणा सचदेवा, प्रो. रितिका जताना, प्रो. सुखजिंदर सिंह, प्रो. राहुल व प्रो. मोहित का मुख्य योगदान रहा ।

Comments