Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


सी एम विन्डो पर निपटाई अधिकतर शिकायतें – सुखेन्द्र सुरा

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 21, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT ,21 जनवरी : स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पानीपत शहरी व पानीपत ग्रामीण विधानसभा से संबंधित सीएम विंडो की शिकायतों का निस्तारण किया गया । इस अवसर पर सीएम विंडो निगरानी कमेटी के एमिनेंट सिटीजंस प्राण रत्नाकर ,सुरेश गुंबर, पंडित देवेंद्र दत्ता, अनिल मदान, तेजबीर वड़ैच , रविंद्र कादियान, सुखेंद्र सूरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सुखेंद्र सूरा ने बताया कि आज पुलिस विभाग, बिजली विभाग, एजुकेशन विभाग व अन्य विभागों की शिकायतें सुनी गई । मौके पर अधिकारियों व शिकायतकर्ताओं के समक्ष सीएम विंडो पर आई शिकायतों का निस्तारण व समाधान किया गया।

सुखेंद्र सूरा ने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के प्रति लोगों में एक विश्वास की भावना रहती है। ऐसे में हर एमिनेंट सिटीजन का प्रयास रहता है कि मुख्यमंत्री जी के विश्वास का सम्मान रखते हुए हर शिकायतकर्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जनहित में कार्य किया जाए।

Comments