Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


सांसद कृष्ण लाल पंवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Politics , at August 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 2 अगस्त। भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। यह शपथ उन्हें उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने दिलवाई।
    शपथ लेने से पहले कृष्ण लाल पंवार ने संसद भवन परिसर में मत्था टेकतेे हुए संसद भवन को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इन पर जो विश्वास जताया है वे उसे कायम रखेंगे। उन्होंने  विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री ने जिस भरोसे के साथ मुझे जनसेवा की जो जिम्मेदारी दी है उन आशाओं पर सदा खरा उतरने का प्रयास करूँगा।

Comments