सांसद संजय भाटिया ने पानीपत बार एसोसिएशन को लाइब्रेरी फंड के रूप में 21 लाख रुपए देने की घोषणा की
BOL PANIPAT : हरियाणा के पानीपत जिला बार एसोसिएशन ने सोमवार को करनाल के लोकसभा सांसद संजय भाटिया का स्वागत कार्यक्रम किया। इस प्रोग्राम में पानीपत के डीसी सुशील सारवान, एसपी शशांक कुमार सावन, एडीसी वीना हुड्डा, एस.डी.एम वीरेंद्र ढुल, एस.ई. सुरेंद्र कुमार ढुल का भी स्वागत किया गया। सभी अतिथियों को बार एसोसिएशन की ओर से पानीपत बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन ने स्मृति चिन्ह् व शॉल देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम के दौरान सांसद संजय भाटिया ने पानीपत बार एसोसिएशन को लाइब्रेरी फंड के रूप में 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा बार मेंबरों के लिए शौचालय और पेंट वगैरह के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस प्रोग्राम में पानीपत के डीसी ने बार एसोसिएशन को दो स्टाम्प विक्रेता का लाइसेंस भी जारी किए जाने की घोषणा की। यह लाइसेंस लॉयर्स चैंबर बिल्डिंग के लिए जारी किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद ने UHBVNL के SE से कहा कि लॉयर्स चैम्बर्स बिल्डिंग में सभी चैम्बर्स के अलग-अलग बिजली मीटर लगाए जाएं। इसके अलावा सांसद ने हर वर्ष यानि 2024 तक 21 लाख रुपए प्रतिवर्ष देने की भी घोषणा की। सांसद के इन सभी फैसलों का बार के सभी वकीलों ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर पानीपत बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन, बार उपप्रधान सुनील वधवा, सचिव वैभव देसवाल, सह सचिव संयम बत्रा, कैशियर जितेंद्र रावल, उमेद अहलावत, संजीव अनेजा, रजनीश त्रेहन, रमेश शर्मा, अशोक कादियान, राकेश बत्रा, सुनील रहल, ओम प्रकाश जागलान, आशा शर्मा, आशिमा कौशिक, रीता रानी, आदर्श शर्मा, नकुल छौक्कर व राजपाल कादियान आदि वकील मौजूद रहे।

Comments