-पानीपत ग्रामीण हलके के हजारों कार्यकर्ता गाडियों के लंबे काफिले के साथ हुए गोहाना रैली के लिये रवाना
-भाजपा नेता हरपाल ढांडा ने इसराना की नई अनाज मंडी से झंडी दिखाकर किया गाडियों को रवाना
BOL PANIPAT ,29 जनवरी। गोहाना में रविवार को होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जन उत्थान रैली के लिए पानीपत ग्रामीण हलके से विधायक महीपाल ढांडा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता बसों व कारों से रैली के लिए रवाना हुए। पानीपत ग्रामीण हलके के सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी गाडिय़ों के साथ रविवार को सुबह पहले गोहाना रोड स्थित बलाना (इसराना) की नई अनाज मंडी में एकत्रित हुए और वहां पर विधायक महीपाल ढांडा की तरफ से सभी कार्यकर्ताओं के लिये भोजन की व्यवस्था की गई थी।

इसराना की नई अनाज मंडी से पानीपत ग्रामीण हलके की गाडिय़ों को विधायक महीपाल ढांडा के बडे भाई एवं भाजपा नेता हरपाल ढांडा ने झंडी दिखाकर गोहाना रैली के लिये रवाना किया। हालांकि मौसम खराब होने पर भी ग्रामीण हलके के कार्यकर्ताओं में भारी जोश था और सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी बसों व गाडिय़ों से नारे लगाते हुए जन उत्थान रैली के लिये गोहाना रवाना हुए।

Comments